MD सज्जन जिंदल पर एक्ट्रेस ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मशहूर बिजनेसमैन ने पेंटहाउस में की जबरदस्ती, FIR दर्ज
Sajjan Jindal FIR: JSW के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल पर एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने MD के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला 13 दिसंबर का है जब एक्ट्रेस ने सज्जन सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। हालांकि एक्ट्रेस का नाम रिवील नहीं किया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना जनवरी 2022 में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कंपनी के हेड ऑफिस में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2021 में दुबई में हुई थी। उसके बाद मुंबई में दोनों की दूसरी बार मुलाकात हुई। एक्ट्रेस ने सज्जन जिंदल का नंबर प्रॉपर्टी खरीदने के सिलसिले में लिया था।

इसके बाद एक्ट्रेस और सज्जन के बीच बातचीत बढ़ती गई। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई हैरान कर देने वाले खलासे किए। इतना ही नहीं वह एक्ट्रेस को प्रॉपर्टी से संबंधित बात करने के बहाने से बुलाते थे और सज्जन ने कई बार एक्ट्रेस को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। फिर इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को अपने पैंटहाउस मिलने के लिए बुलाया जहां एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। ये बात साल 2022 की है।
जब सज्जन को पता चला कि एक्ट्रेस उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकती हैं तो उन्होंने एक्ट्रेस को धमकी देनी शुरू कर दी। बाद में एक्ट्रेस ने साल 2023 की शुरूआत में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हालांकि पुलिस ने मामले में संज्ञान नहीं लिया। जिसके कारण अब उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications