Jr NTR Birthday: OTT पर जूनियर एनटीआर की टॉप रेटेड फिल्में देखकर उनके दिन को बना सकते हैं स्पेशल, ये रही लिस्ट
टॉलीवुड के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के मौके पर दोस्तों और फैंस की ओर से उन्हें जबरदस्त प्यार मिला रहा है।
नई दिल्ली, 20 मई: टॉलीवुड के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के मौके पर दोस्तों और फैंस की ओर से उन्हें जबरदस्त प्यार मिला रहा है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ लोगों को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी उनके दिलों में खास जगह बनाई है। एनटीआर तेलुगू सिनेमा के सबसे बेहतरीन और प्रभावशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें टॉलीवुड के यंग टाइगर का लेबल मिला है। साथ ही आप इस तरह से भी अपने पसंदीदा अभिनेता को उनके बर्थडे पर गुड फील करा सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी टॉप रेटेड फिल्में देखकर उन्हें बर्थडे पर खास फील करा सकते हैं।

आरआरआर (जी5/नेटफ्लिक्स)
RRR अब Zee5 और Netflix पर स्ट्रीमिंग कर रहा है। फिल्म तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में Zee5 पर और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। दुनिया भर में इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। आरआरआर आज आपकी पसंदीदा फिल्म बन सकती है।

अरविंदा समिता वीरा राघव (Zee5)
जूनियर एनटीआर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म अरविंदा समीथा वीरा राघव 2018 में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यह फिल्म एक प्रतिद्वंद्वी गांव के गुर्गों के साथ एक युवक की हिंसक लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है।

रामायणम (अमेजन प्राइम वीडियो)
एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, जूनियर एनटीआर ने हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित रामायणम नामक एक फिल्म में अभिनय किया। तेलुगु फिल्म की IMDb पर 7.9 रेटिंग है और यह Amazon Prime Video पर उपलब्ध है।

नन्नाकू प्रेमथो (एमएक्स प्लेयर)
2016 में रिलीज़ हुई नन्नाकू प्रेमथो में जूनियर एनटीआर और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म एक लड़के के अपने पिता के साथ हुए गलत कामों का बदला लेने पर आधारित है।

सिम्हाद्री (एमएक्स प्लेयर)
सिम्हाद्री 2003 में रिलीज़ हुई थी। भूमिका चावला की सह-अभिनीत यह फिल्म एक विशिष्ट राजामौली फिल्म है और जूनियर एनटीआर की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications