The Archies Trailer: रिलीज हुआ 'द आर्चीज' का धमाकेदार ट्रेलर, स्टारकिड्स की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल

The Archies Trailer Out: जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज से सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इसके अलावा खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जब से द आर्चीज का ऐलान हुआ फैंस इसके हर अपडेट्स पर नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

बीते दिनों द आर्चीज के मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस की थी। अब 9 नवंबर को फिल्म का शानदार ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य का लव ट्राएंगल देखने को मिल रहा है। वहीं एक्टिंग की बात करें तो, फैंस तीनों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ट्रेलर के छोटे-छोटे क्लिप्स शेयर कर सुहाना खान की आवाज की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जैसे शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में धमाल मचाया वैसे ही अब उनकी बेटी भी कमाल करने के लिए तैयार हैं।

suhana khan

फिल्म द आर्चीज की कहानी कॉमिक बुक अर्चीज पर आधारित है। फिल्म की कहानी कुछ स्कूल के दोस्तों पर है। जिसमें जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ कुछ ड्रामा देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी एक पार्क को बचाने के इर्द-गिर्द घुमती है। जिसे वेरोनिका के पिता अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए खरीदते हैं। कुछ मिनटों पहले रिलीज हुआ ये ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म द आर्चीज इस साल 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+