Jolly LLB 3 Trailer Out: 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार-अरशद वारसी में होगी ऐसी भिड़ंत

Jolly LLB 3 Trailer Out: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी 'जॉली एलएलबी' का तीसरा पार्ट इस सम सुर्खियों में छाया हुआ है। फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर आज यानी 10 सितंबर 2025 (बुधवार) को रिलीज कर दिया है, जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Jolly LLB 3 Trailer

दो जॉली वकीलों के बीच कोर्ट रूम में भिड़ंत

करीब 3 मिनट 5 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर में दो जॉली वकीलों के बीच कोर्ट रूम में भिड़ंत का मजेदार और दमदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। कॉमेडी के साथ-साथ कोर्ट केस में तगड़ी खींचतान भी फुल स्पीड पर दिखाई गई है। आपको बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 3 आगामी 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म

-'जॉली एलएलबी 3' के ट्रेलर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है- जब दो जॉली आमने-सामने होंगे तो बनती है डबल कॉमेडी, गड़बड़ी और कलेश। इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर सुभाष कपूर हैं, जबकि प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजित अंधारे हैं।

-जानकारी के अनुसार 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। पहली फिल्म में अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। उस समय फिल्म को दर्शकों से खूब तारीफ मिली थी।

-इसके बाद साल 2017 में इसका सीक्वल रिलीज हुआ था जिसका नाम जॉली एलएलबी 2 रखा गया था। उस फिल्म में अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई थी। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

'जॉली एलएलबी 3' की पूरी स्टार-कास्ट

-'जॉली एलएलबी 3' फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा सुभाष कपूर ने संभाला है। इसके अलावा अन्नू कपूर, बोमन ईरानी और अमृता राव भी इस फिल्म में अपनी वापसी कर रहे हैं।

-साथ ही सीमा बिस्वास, संजय मिश्रा, गजराज राव, शरत सक्सेना, सौरभ सचदेव, शरद केलकर और राम कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी मजेदार और दमदार बनाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+