Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुूमार की हुई बल्ले-बल्ले, पहले दिन फिल्म ने छापी मोटी रकम

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों रिलीज हो गई है। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई और इसे लेकर दर्शकों में एक जबरदस्त उत्साह है। क्योंकि इसके पार्ट ने दर्शकों को खूब हंसाया था। जिस वजह से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज के बाद पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुचें। जिससे फिल्म की कमाई की शुरुआत अच्छी रही।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म के पहले दिन के करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। अब पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किाय है। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह आंकड़ा 12 करोड़ रुपये तक भी पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, ये सभी आंकड़े अभी अर्ली एस्टिमेटेड हैं, जिनके दोपहर तक दुरस्त होने की उम्मीद है। इस वजह से इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Jolly LLb 3 Review: अक्षय और अरशद की फिल्म के हीरो हैं सौरभ शुक्ला, देखने की वजहें हैं खास

ट्रेड विशेषज्ञों का मानना था कि 'जॉली एलएलबी 3' पहले दिन ₹13-15 करोड़ की कमाई कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं कर सकी। बता दें, 'जॉली एलएलबी 2' ने ₹13.20 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि क्रिटिक्स के रिव्यू और दर्शकों की ऑक्यूपेंसी देख मेकर्स ये उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को मजबूत हो सकता है। फिल्म को सुभाष कपूर ने बनाया है। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+