'भारत में महिलाएं, बच्चे और जानवर हैं असुरक्षित' कोलकाता मामले के बाद जॉन अब्राहम ने दिया बड़ा बयान
John Abraham On Kolkata Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर रेप और हत्याकांड मामले की वजह से पूरे देश में गुस्सा है। इस केस के बाद देश के अन्य राज्यों में कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। इस बीच अभिनेता जॉन अब्राहम का एक बयान काफी चर्चा में हैं। एक्टर ने भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का एक बयान काफी चर्चा में हैं। उन्होंने देश में महिलाओं, बच्चों और जानवरों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं भारत से प्यार करता हूं, लेकिन मेरे लिए इसकी आलोचना करना ज़रूरी है।" उनकी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस को फिर से हवा दे दी है।

जॉन अब्राहम ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान देश को परेशान करने वाले विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती दर को एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। इसके अलावा, उन्होंने जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार के बारे में चिंता जताई और बेहतर सुरक्षा और देखभाल की मांग की।
जॉन अब्राहम ने कहा कि, "भारत में महिलाएं, बच्चे और जानवर सुरक्षित नहीं हैं, और यह बहुत दुखद है। भारतीय पुरुषों को समझने की जरूरत है कि वे अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करें। हर औरत के लिए, एक आदमी को रक्षक होना चाहिए। क्योंकि मैं हिंदुस्तान से प्यार करता हूं और मैं भारत प्रेमी हूं, यह जरूरी है कि मैं भारत की आलोचना करूं। देशभक्ति और अंधराष्ट्रवाद में फर्क है। 'मेरा भारत महान' कहने से आप भारत प्रेमी नहीं बनते। आप तब ही भारत प्रेमी बनेंगे जब आप समाज में बदलाव लाएंगे।"
इसके अलावा जॉन अब्राहम ने हिंदुस्तान में जानवरों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, 'मेरा एक ही मकसद है कि समाज को बदल सकूं। जानवरों को एक स्टेटस दे सकूं। हिंदुस्तान में जानवरों की जो हालत है, वह बद से बदतर होती जा रही है। इसके खिलाफ ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।' अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं कुछ फैंस ने उन्हें सही ठहराया। एक्टर की इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'लोग फिर कानून तोड़ेंगे' तनुश्री दत्ता ने हेमा कमिटी रिपोर्ट को बताया 'बेकार', नाना पाटेकर को लिया आड़े हाथों












Click it and Unblock the Notifications