270 करोड़ की नेटवर्थ, मुंबई में आलीशान घर, जॉन अब्राहम का कार कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश
John Abraham Birthday: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि उनकी बेहतरीन फिटनेस के भी फैंस कायल हैं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी, रोमांटिक रोल के अलावा एक्शन कर भी फैंस को दीवाना बनाया है। आज यानी 17 दिसंबर को एक्टर अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
जॉन अब्राहम की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। वह एक फिल्म के मोटी फीस वसूलते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम की कुल नेटवर्थ 270 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए 10-20 करोड़ के बीच चार्ज करते हैं। उन्होंने फिल्म पठान के लिए भी 10 करोड़ मांगे थे।

जॉन अब्राहम का मुंबई में एक महंगा और आलीशान घर है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 60 से 70 करोड़ की बताई जाती है। भारत में ही नहीं विदेश में भी जॉन का आलीशान घर है। फिल्मों के अलावा जॉन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। हालांकि वह एक ऐड के लिए कितने चार्ज करते हैं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा जॉन इंडियन सुपरलीग में फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और हॉकी टीम दिल्ली वेवराइटर्स के मालिक हैं। इससे भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
जॉन अब्राहम को हमेशा से लग्जरी गाड़ियों का शौंक रहा है। उन्होंने कई इंटरव्यू में खुद बताया है कि उन्हें महंगी गाड़ियां चलाने का बहुत शौंक है। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, इसमें लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, आर 5 निसान जीटी-आर ब्लैक एडिशन और ऑडी क्यू 3 और क्यू 7 शामिल है।
जॉन अब्राहम की आखिरी फिल्म वेदा थी। इससे पहले वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में नजर आए थे जिसमें एक्टर ने विलेन का रोल कर फैंस का दिल जीता था। खैर जॉन अब लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहते हैं, उन्हें बहुत कम किसी बॉलीवुड इवेंट में साथ देखा जाता है। वह ज्यादातर अपनी पत्नी के साथ वक्त बीताते हुए नजर आते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्टर को फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: John Abraham ने मुंबई के खार इलाके में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा












Click it and Unblock the Notifications