John Abraham ने मुंबई के खार इलाके में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा
John Abraham New House: साल 2023 में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रॉपर्टी में जमकर इनवेस्ट किया था। आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक ने करोड़ों रुपए के नए अपार्टमेंट खरीदे थे। वहीं अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राहम भी शामिल हो गए हैं। जॉन अब्राहम ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर एक नया बंगला खरीदा है।
जॉन अब्राहम ने खरीदा नया बंगला
खबर है कि जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में एक नए और आलीशान घर की डील फाइनल कर ली है। उन्होंने 75 करोड़ रुपये में ये नई प्रॉपर्टी खरीदी है। इंडैक्सटैप डॉट कॉम के मुताबिक जॉन अब्राहम ने गत 27 दिसंबर 2023 को नए घर के 70.8 करोड़ रुपये के एग्रीमेंट पर साइन किए थे। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 4.25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया था।

जॉन अब्राहम के नए बंगले की कीमत 75 करोड़ रुपए
जॉन अब्राहम के नए बंगले का कुल एरिया 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है जबकि सिर्फ घर का एरिया 5,416 वर्ग फुट है। जॉन अब्राहम इस नए बंगले में खुद रहने वाले हैं या फिर इसे किराए पर देने वाले इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
प्लॉट लिंकिंग रोड के प्राइम एरिया में लोकेटेड
जानकारी के अनुसार जॉन अब्राहम की ये नई प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। जॉन अब्राहम से पहले इस प्रॉपर्टी के मालिक प्रवीण नाथलाल शाह एंड फैमिली थी। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी मार्केट के सोर्स ने बताया है कि ये प्लॉट लिंकिंग रोड के एक प्राइम एरिया में लोकेटेड है, जो शहर में सबसे ऊंची कमर्शियल प्रॉपर्टी रेट्स में से एक है।
रियल एस्टेट में जॉन अब्राहम का इंवेस्टमेंट
आपको बता दें कि जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने रियल एस्टेट में काफी इंवेस्टमेंट किया है। उन्होंने साल 2009 में एक पारसी फैमिली रतन शाह से मुंबई के पेटिट स्कूल के पास यूनियन पार्क में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications