कौन हैं Abraham की पत्नी Priya Runchal? जिनसे मिलने के बाद बिपाशा को भूल गए John
मुंबई, 03 जनवरी। एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते केसों ने लोगों को भयभीत कर दिया है तो वहीं बहुत सारे फिल्मी सितारे भी इस वक्त कोविड की चपेट में हैं। ताजा मामले में फिटनेस ऑईकॉन जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल कोविड की गिरफ्त में आ गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद ही इस बारे में जानकारी दी है। इंस्ट्रा पर जॉन ने लिखा है कि 'मैं तीन दिन पहले एक शख्स के कॉन्टैक्ट में आया, जिसे बाद प्रिया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम होम क्वारंटीन हैं और किसी के संपर्क में नहीं आए हैं। हम दोनों ने ही वैक्सीन लगवा रखी है और अभी हल्के लक्षण हैं। प्लीज ठीक और हेल्दी रहें। मास्क पहनकर रखें।'
Recommended Video

जॉन और प्रिया ने साल 2014 में शादी की
मालूम हो कि फिटनेस आईकॉन जॉन हाल ही में अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर चर्चित थे। 49 बरस के जॉन और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी।
जिम में हुई थी पहली मुलाकात
दोनों की शादी बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज थी क्योंकि इस शादी से पहले किसी को पता नहीं था कि जॉन पिछले तीन साल से प्रिया को डेट कर रहे थे। प्रिया और उनकी मुलाकात साल 2010 में एक जिम में हुई थी। उस वक्त जॉन और बॉलीवुड की हॉट वेब बिपाशा बसु लिवइन पार्टनर थे।

लिवइन पार्टनर थे जॉन और बिपाशा
मालूम हो कि साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' में काम करने के दौरान ही जॉन और बिपाशा एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे और इसके बाद दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल बन गए। हर किसी को लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन साल 2011 में दोनों जब अलग हुए तो हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि ये रिश्ता 9 साल बाद टूटा था।
जॉन-बिपाशा का ब्रेकअप क्यों हुआ?
दोनों ने ऑफिशियली अलग होने की पुष्टि की लेकिन आज तक किसी को दोनों के ब्रेकअप का कारण नहीं पता है। दोनों ने कभी भी इस बारे में बात नहीं की और ना ही दोनों फिर साथ में किसी फिल्म में नजर आए। जॉन-बिपाशा का ब्रेकअप उस वक्त बॉलीवुड की बड़ी खबरों में से एक था।

इंवेस्टमेंट बैंकर हैं प्रिया
लेकिन जब साल 2014 में जॉन ने ऐलान किया कि वो प्रिया रुंचल से शादी करने जा रहे हैं तो लोगों को लगने लगा कि शायद प्रिया ही दोनों के ब्रेकअप की वजह हो। फिलहाल अब दोनों ही सितारे अपनी लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं।
प्रिया रुंचल नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं
मालूम हो कि प्रिया रुंचल नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं और मीडिया से काफी दूर रहती हैं। वो पेशे से एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और वे यूएस में रहती हैं। प्रिया का जन्म अमेरिका में ही हुआ था, वो भारत में भी काफी कम ही रहती हैं।

फिल्मी पार्टियों और इवेंट से दूर रहती हैं प्रिया
अब चूंकि जॉन, जो कि खुद एक आइडियल मॉडल और एक्टर हैं, शराब-स्मोकिंग से काफी दूर रहते हैं और इसी वजह से वो फिल्मी पार्टियों से दूर रहते हैं इस कारण उनकी पत्नी फिल्मी पार्टियों में भी नजर नहीं आती हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर जॉन और प्रिया की बहुत कम तस्वीरें मौजूद हैं और लोग उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। हां, वो कभी-कभार किसी होटल में जरूर डिनर करते जॉन के साथ दिख जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications