Ek Villan Returns Poster: जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक आउट, दिखा दोनों का ये इंटेंस लुक
फिल्म एक विलन रिटर्न्स का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम का इंटेन्स लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मुंबई, 30 जून: साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इसका सीक्वल रिलीज होने को तैयार है। बता दें कि, ये सीक्वल 29 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले फिल्म मेकर्स ने इसके नए पोस्टर्स रिलीज किए हैं। पोस्टर में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी की इंटेन्स लुक नजर आ रहा है। दोनों के इस लुक ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

दिशा पाटनी ने शेयर की पोस्टर
बता दें कि दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस नए लुक को शेयर किया है। जिसमें जॉन और दिशा की बेजोड़ केमिस्ट्री का अंदाजा लगाया जा सकता है। पोस्टर में, जॉन दिशा को पीछे से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि वे सीधे कैमरे के लेंस में दिखते हैं। पोस्टर में अपने एब्स को फ्लेक्स करते हुए दिशा इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
पोस्टर में हमेशा की तरह जॉन बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- "हीरो और हीरोइन की कहानियां तो बहुत हैं, अब बारी है विलेन की कहानी जान ने की! #EkVillinReturns, ट्रेलर कल आउट। सिनेमाघरों में यह खलनायक दिवस - 29 जुलाई 2022।" दिशा के इस कैप्शन का मतलब है कि फिल्म का ट्रेलर 30 जून को रिलीज किया जाएगा।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म एक विलन रिटर्न्स का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही कलाकारों ने कर ली थी। बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। बात करें फिल्म के सीक्वल की तो इस इसका पहला पार्ट एक विलन साल 2014 में रिलीज हुआ था। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications