Jiah Khan verdict: HERO बनते-बनते कैसे विलेन बन गए सूरज पंचोली! जानिए आज कहां हैं और क्या करते हैं?
Jiah Khan case: जिया खान की मां ने कहा कि 'आज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पर सूरज पंचोली को बरी किया गया है लेकिन मैं हाईकोर्ट जाऊंगी।'

Sooraj Pancholi Profile in hindi: आज बॉलीवुड के पंचोली परिवार के लिए राहत भरी खबर आई है। शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट ने अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में पूरे दस साल बाद फैसला सुनाया है और इस केस में एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। अपना फैसला सुनाते हुए सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा कि 'सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है इसलिए बरी किया जाता है।' आपको बता दें कि 3 जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान अपने घर में मृत मिली थी, उनके पास से जो सुसाइड लेटर मिला था, उसके मुताबिक उन्हें प्यार में धोखा मिला था, जिसकी चलते वो जिंदगी से हार गई थीं। उनके प्रेमी ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था।'
शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप
इसके बाद जिया खान की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली पर अपनी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस कर दिया था। सूरज पंचोली इस मामले में जेल भी गए थे। ये वो दौर था जब सूरज पंचोली बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे थे।
सूरज ' Hero' बनने से पहले बने खलनायक
उनकी शानदार लॉचिंग की तैयारी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फिल्म 'हीरो' के जरिए की थी। इस फिल्म को लेकर सूरज ने अपने भावी करियर के सपने देखे थे। इससे पहले वो अपने लुक और स्टाइल को लेकर हर इवेट में काफी चर्चित रहते थे लेकिन उनके डेब्यू से पहले ही जिया खान की मौत हो गई और सूरज ' Hero' बनने से पहले दुनिया की नजरों में एक खलनायक के रूप में सामने आ गए। मात्र 25 वर्ष की अवस्था में दुनिया को अलविदा कहने वाली जिया खान की मौत ने इंडस्ट्री को ही बल्कि लोगों को हिलाकर रख दिया था।
सूरज पंचोली ने ही जिया खान को धोखा दिया!
सोशल मीडिया पर सूरज को लेकर तमाम निगेटिव बातें होने लग गईं, यहीं नहीं सोशल प्लेटफार्म पर एक ग्रुप ने तो उन्हें अभिनेत्री का हत्यारा ही घोषित कर दिया था। लोगों ने मान लिया था कि 'सूरज पंचोली ने ही जिया खान को धोखा दिया, उसके साथ प्रेम का नाटक किया लेकिन जब वो उनके बच्चे की मां बनने वाली थी तो उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया और उससे शादी के लिए इनकार किया। आपको बता दें कि राबिया खान ने खुद कहा था कि उनकी बेटी सूरज के साथ लिवइनरिलेशन में थी और दोनों के बीच में हर तरह का संबंध था।'
पहली फिल्म ' Hero' बुरी तरह से फ्लॉप
सूरज के खिलाफ इस बयानबाजी का नतीजा ये हुआ कि उनकी पहली फिल्म ' Hero' बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में सूरज पंचोली के साथ सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी डेब्यू किया था लेकिन फिल्म तमाम प्रमोशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर औंधेमुंह गिर गई।
आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे
आपको बता दें कि 5 जुलाई 1990 को जन्मे सूरज पंचोली जानेमाने अभिनेता आदित्य पंचोली और मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे हैं। इसलिए बचपन से ही उन्होंने हीरो बनने का सपना देखा था लेकिन उनके अभिनय की शुरुआत इस तरह से होगी ये किसी ने नहीं सोचा था।
बहुत अच्छे मार्शल आर्टिस्ट
मुंबई के पॉली हिल्स से पढ़ाई करने वाले सूरज पंचोली ने कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। सूरज की एक बड़ी बहन है, जिसका नाम सना है। सूरज पंचोली बहुत अच्छे मार्शल आर्टिस्ट हैं। मात्र 9 साल की उम्र से इन्होंने मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था।
असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया
सूरज ने साल 2010 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' और सलमान-कैटरीना की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' में कबीर खान को असिस्ट किया था। वो बहुत जल्द फिल्म 'टाइम टू डांस' और फिल्म 'सैटेलाइट शंकर'में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications