जब जिया ने अपनी उम्र से तीन गुना बडे़ अमिताभ बच्चन के साथ किया था लिप-लॉक, मच गया था हंगामा

जिया खान ने फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को डायरेक्ट राम गोपाल वर्मा ने किया था।

Jiah Khan

Jiah Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। 3 जून 2013 को उनका शव घर पर लटका पाया गया। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। ऐसे में चलिए एक नजर जिया के फिल्मी सफर पर डालते हैं।

जिया खान ने निशब्द से किया था डेब्यू
न्यूयॉर्क से 16 साल की उम्र में हीरोइन बनने का सपना लेकर आई जिया खान ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।

फिल्म की कहानी
ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई लेकिन फैंस को खास पसंद नहीं आई। फिल्म में बिग बी और जिया खान ने कई अंतरंग सीन दिखाए गए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन शादीशुदा होते हैं और उनकी एक बेटी भी होती है। अमिताभ अपनी ही बेटी की दोस्त बनी जिया खान को ही दिल दे बैठते हैं।

फिल्माए गए थे हॉट सीन
इस फिल्म में जिया और अमिताभ के बीच कई हॉट सीन फिल्माए गए थे। अपने से तीन गुनाह बड़े बिग बी को किस करने पर जिया खान खूब विवादों में घिरी थीं। जब जिया ने इस फिल्म में काम किया था तब उनकी उम्र केवल 18 साल थी जबकि अमिताभ बच्चन की उम्र 64 साल की थी। यानी कि उस दौरान दोनों की उम्र में तकरीबन 44 साल का फर्क था।

मचा था खूब बवाल
इस फिल्म की शूटिंग महज 20 दिन में ही पूरी हो गई थी। फिल्म में दिखाए हॉट सीन को लेकर काफी बवाल मचा था और इसकी शूटिंग केरल के मुन्नार में की गई थी। फिल्म निशब्द के बाद जिया खान ने गजनी और हाउसफुल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2013 में एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था। लेकिन एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+