'उसने मुझे रात को...' छलका बिहारी बाला मनीषा रानी का दर्द, खोल दिया इंडस्ट्री का काला चिट्ठा, नहीं होगा यकीन
Manisha Rani Success Story: बिहार की बेटियां भी सिनेमा जगत में हुनर का परचम लहराते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए कामयाबी की मंज़िल को पाया है। इस सूची में एक नाम बिहार के मुंगेर ज़िला से ताल्लुक रखने वाली बेटी मनीषा रानी का भी है।
मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली मनोज कुमार चंडी और मां रागिनी देवी की बेटी ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब 8 साली की थीं, तो उनका मां और पिता अलग हो गए थे। पिता ने चार बच्चों को अकेले ही पाला था।

मनीषा रानी ने मुंगेर से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद डांस सीखने के लिए कोलकात भाग गईं। इसके बाद उन्होंने वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर गुज़र बसर करने लगी। पहली बार उन्होंने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 5' में नज़र आईं और पहले राउंड में ही बाहर हो गईं।
मनीषा रानी साल 2020 में टीवी सीरियल 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में एक छोटा सा किरदार निभाया। 9 साल के लंबे संघर्ष के बाद साल 2023 में मनीषा ने 'बिग बॉस ओटीटी' में हिस्सा लिया। उसमें रनर रहीं। साल 2024 में 'झलक दिखला जा सीज़न 11' में विजेता का ताज उनके सिर सजा।
वाइल्ड-कार्ड एंट्री कर मनीषा रानी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। अपने चुलबुले अंदाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी ने भी सिने जगत में काफी चुनौतियों का सामना किया है। एक चैनल के बातचीत के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच पर बात की।
मनीषा रानी ने कहा शुरू से ही उनका सपना था कि वह बिग बॉस में शामिल हों, इसलिए वह पूरी मेहनत कर रही थीं। सलमान खान के शो में जाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहीं थीं। इसी दौरान मनीषा के जानने वाले के ज़रिए ही एक शख्स से मुलाक़ात हुई। उसने खुद को बिग बॉस की टीम का हिस्सा बताया।
अपने जानने वाले के ज़रिए मनीषा रानी की उस आदमी से मुलाक़ात हुई थी। इसलिए मनीषा को लगा की व्यक्ति पर यकीन किया जा सकता है, उसे अपना कॉन्टैक्ट नंबर भी दे दिया। उस व्यक्ति ने मनीषा को 'बिग बॉस' में भेजने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मनीषा बिहार गईं थीं।
मनीषा को उस व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि तुम्हें 'बिग बॉस' में नहीं जाना है जो घर बैठ गई हो। जल्दी से मुंबई आ जाओ। इसके बाद मनीषा को लगा कि 'बिग बॉस' में होने वाला है। उन्होंने तुरंत टिकट लिया और मुंबई पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद वह व्यक्ति मनिषा को विभिन्न जगहों पर मिलने के लिए बुलाने लगा।
इस हरकत से मनीषा को उस व्यक्ति पर शक हुआ। एक बार रात में क़रीब 3 बजे उस शख्स ने मनीषा को कॉल किया और कहा कि तुम मेरे घर आ जाओ। मनीषा ने इंकार कर दिया तो वह चिल्लाते हुए गंदी बातें बोला। इसके बाद मनीषा खूब रोई और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। आज मनीषा एक अच्छे मुकाम पर हैं। धीरे-धीरे उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications