'झलक दिखला जा' के सेट पर डांस करते-करते जोर से गिरीं नीति टेलर, फिर एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा
हाल ही में 'झलक दिखला जा' में नीति परफॉर्म कर रही थीं और जब उनके साथी ने नीति को उठाया तो एक्ट्रेस गिर पड़ीं। इसके बाद नीति ने काफी शॉकिंग बात बताई।
Jhalak Dikhhla Jaa: टेलीविजन एक्ट्रेस नीति टेलर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस भी फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। हाल ही में एक्ट्रेस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। हाल ही में नीति अपनी परफॉर्मेंस के दौरान फिसलकर गिर गईं। इसके बाद नीति ने फैंस के सामने अपने बचपन को लेकर एक बहुत ही बड़ा खुलासा किया, जिससे सुनने के बाद शो के बाकी कंटेस्टेंट्स, जज और नीति के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। नीति ने इससे पहले कभी इन सब बातों का खुलासा नहीं किया था।

सात समंदर पर परफॉर्म कर रही थीं नीति
'झलक दिखला जा' पर 90 के दशक के स्पेशल एपिसोड के दौरान नीति दिव्या भारती के मशहूर गाने सात समंदर पार पर परफॉर्म कर रही थीं। ये गाना साल 1992 में आई फिल्म 'विश्वात्मा' का है। नीति अपने कोरियोग्राफर साथी आकाश थापा के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं और जब उन्होंने नीति को उठाया तो एक्ट्रेस गिर पड़ीं।

बुरी तरह गिरीं नीति
नीति के गिरने की वजह से आकाश ने भी अपना संतुलन खो दिया। शो के जज माधुरी दीक्षित, प्रोड्यूसर करण जौहर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ये देखकर घबरा गए। गेस्ट जज टेरेंस लुईस भी नीति को गिरते देख चौंक गए और एकदम से खड़े हो गए।

नीति का शॉकिंग खुलासा
इसके बाद नीति ने जजों से बातचीत में अपने बचपन के बारे में एक शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा कि मेरे दिल में एक छेद था और ऐसी कई चीजें हैं, जो मैं नहीं कर सकती थी। नॉर्मल बच्चों के जैसे मेरी जिंदगी नहीं थी।

नीति ने बोली ये बात
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इसमें एक चीज डांस भी थी, क्योंकि इससे मेरी हालत बिगड़ सकती थी। मैं अम्यूजमेंट पार्क्स में भी नहीं जा सकती थी। फ्लाइट में नहीं जा सकती थी और कुछ भी एडवेंचर नहीं कर सकती थी।

फिर मैं ठीक हुई और..
इसके बाद नीति ने इस गंभीर परेशानी से उबरने के बारे में भी जजों को बताया और कहा कि जब मैं ठीक हो गई, तो मैंने खुशी से डांस करना शुरू किया। मैं बहुत ही खुश हूं कि मुझे अपने एडवेंचर को जीने का मौका मिल रहा है। मैं इसकी आभारी हूं।

ये हैं झलक के कंटेस्टेंट्स
बताते चलें कि झलक दिखला जा में नीति टेलर के अलावा अन्य 10 कंटेंस्टेंट्स में फैसल शेख, गशमीर महाजनी, रुबीना दिलैक, निया शर्मा, सृति झा, गुंजन सिंह और निशांत भट शामिल हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications