'मैं हेमा मालिनी के बारे में बात नहीं करना चाहता', जितेंद्र ने ड्रीम गर्ल के लिए क्यों कही ऐसी बात?
Jeetendra and Hema Malini: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग से सबको खुश कर देती थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं। एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग हेमा मालिनी पर जान छिड़कते थे।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रिश्ता
लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को भी पहली ही नजर में हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। हालांकि धर्मेंद्र उस समय शादीशुदा थे और 4 बच्चों के बाप भी थी। इसके बावजूद वह हेमा मालिनी के प्यार में डुबकी लगा रहे थे। बाद में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी भी कर ली थी और उनकी दो बेटियां भी हैं।

हेमा मालिनी से होने वाली थी जितेंद्र की शादी
हेमा मालिनी का नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि हेमा मालिनी और जितेंद्र तो एक दूसरे से शादी तक करने वाले थे लेकिन धर्मेंद्र ने ही इस शादी को होने से रोक दिया था। वहीं जितेंद्र की मानें तो हेमा मालिनी उन्हें अच्छी लगती थीं लेकिन वो उनसे प्यार नहीं करते थे।
परिवार के दवाब में होने वाली थी शादी
जितेंद्र ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह अपने परिवार के दवाब में आकर हेमा मालिनी से शादी करने के लिए तैयार हो गए थे। वहीं हेमा मालिनी भी जितेंद्र से शादी नहीं करना चाहती थीं क्योंकि वह धर्मेंद्र से प्यार करती थी। दरअसल धर्मेंद्र के शादीशुदा होने के चलते हेमा मालिनी के परिवार को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था।
'मैं उस चैप्टर के बारे में बात नहीं करना चाहता'
इसके बाद जब एक बार एक मैगजीन ने जितेंद्र से हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था- मैं उस चैप्टर के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता हूं। जितेंद्र ने आगे कहा था- हेमा मालिनी और मेरे बच्चे अब बड़े हो चुके हैं। इस बारे में अब बात करना मेरे लिए शर्मनाक और अजीब है।
'कोई भी कुंवारी लड़की एक अच्छे लड़के से शादी करना चाहेगी'
शादी और रोमांस को लेकर जब जितेंद्र से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- कोई भी कुंवारी लड़की एक अच्छे लायक लड़के से शादी करना चाहेगी। लड़के पर निर्भर है कि वह गैर जरूरी अटेंशन को दूर करे। मैंने शायद हिंट दिया कि मैं अकेला हूं पर मैं शोभा के साथ ही था।
हेमा मालिनी की मां को पसंद थे जितेंद्र
वहीं हेमा मालिनी की बायोग्राफी के मुताबिक हेमा मालिनी की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी जितेंद्र के साथ हो। उन्हें जितेंद्र काफी पसंद थे। वहीं एक्टर के परिवार वाले हेमा मालिनी का रिश्ता पाकर काफी खुश हो गए थे। दोनों परिवार चेन्नई चले गए थे और गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। लेकिन बाद में ये शादी नहीं हो पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications