बिना शादी के मां बन गई थीं ये एक्ट्रेस, शादीशुदा CM के प्यार में हो गई थीं पागल, 31 में किया था ऐसा 'कांड'
Jayalalithaa: फिल्मी दुनिया में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं जिन्होंने मेहनत और टैलेंट के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की लेकिन आज हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वह सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं। 90 के दशक की खूबसूरत और प्रभावशाली अभिनेत्री जयललिता न केवल साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रहीं बल्कि उनका नाम भारत की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में भी शामिल रहा।
जयललिता की विवादित पर्सनल और लव लाइफ
जयललिता जितनी अपनी दौलत और करियर को लेकर चर्चा में रहीं, उतनी ही उनकी पर्सनल और लव लाइफ भी सुर्खियों में रही थी। एक दौर ऐसा भी आया था जब उनके अफेयर की खबरें एक शादीशुदा मुख्यमंत्री के साथ जोड़ी जाने लगी थीं जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया था।

जयललिता ने 1968 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू
जानकारी के अनुसार जयललिता ने साल 1968 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'इज्जत' में काम किया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि उन्हें असली पहचान तमिल और तेलुगू सिनेमा से मिली, जहां वह टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं।
जयललिता को एक्टर शोभन बाबू से हो गया था प्यार
अपने करियर के पीक पर जयललिता को एक्टर शोभन बाबू से प्यार हो गया था। दोनों को अक्सर पार्टियों और फैमिली फंक्शन्स में एक साथ देखा जाता था। दोस्ती धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदली और जयललिता ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था। शोभन बाबू के साथ उनकी आखिरी फिल्म डॉक्टर बाबू थी, इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
31 साल की उम्र में छोड़ी फिल्मी दुनिया
-जयललिता के जीवन का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उनके करीबी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (MGR) ने उन्हें राजनीति में आने की सलाह दी। उन्होंने महज 31 साल की उम्र में फिल्मों को अलविदा कह दिया और AIADMK पार्टी से जुड़ गई थीं।
-राजनीति में कदम रखते ही जयललिता का कद तेजी से बढ़ने लगा था। पार्टी और सरकार में उनकी मजबूत पकड़ को देखकर पक्ष और विपक्ष दोनों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान उनके और एमजीआर के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं। कहा जाता है कि जयललिता उनसे शादी करना चाहती थीं लेकिन ये रिश्ता कभी शादी तक नहीं पहुंच पाया।
भ्रष्टाचार का आरोप और अरबों की संपत्ति
-जयललिता पर आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोप भी लगे थे। उनके पोएस गार्डन (चेन्नई) स्थित आवास पर छापेमारी हुई थी, जहां अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने घोषित आय से कहीं ज्यादा संपत्ति अर्जित की थी।
-आपको बता दें कि जयललिता ने खुद बताया था कि उनके पास करीब 188 करोड़ रुपये की संपत्ति है लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा 900 करोड़ रुपये के पार था।
5 बार बनी थीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री
जयललिता का राजनीतिक करियर उतना ही शानदार रहा जितना उनका फिल्मी सफर। वह साल 1991 से 2016 के बीच 25 सालों में 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही थीं और राज्य की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई थी।
बिना शादी के ही मां बन गई थीं जयललिता
-इतनी लग्जरी और सफलता के बावजूद प्यार और शादी जयललिता की जिंदगी में अधूरी ही रह गई। एक समय ये अफवाह भी उड़ी थी कि उनकी शादी फैमिली फ्रेंड के बेटे अरुण कुमार से होने वाली है लेकिन ये रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ सका। बाद में उन्होंने अपने भतीजे सुधाकरण को गोद लिया और बिना शादी के ही मां बन गई थीं।
-जयललिता की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। ग्लैमर, दौलत, सत्ता और विवाद, सब कुछ उनके जीवन का हिस्सा रहा। फिल्मों से राजनीति तक का उनका सफर आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications