'जया बच्चन 150 रु. की साड़ी पहनती है', भड़के हिंदुस्तानी भाऊ, अमिताभ बच्चन की पत्नी का सरेआम ऐसे किया अपमान
Hindustani Bhau on Jaya Bachchan: सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर विवादों में रहने वाले भाऊ ने इस बार राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन के एक बयान पर नाराजगी जताई है।
जया बच्चन पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ
हिंदुस्तानी भाऊ का गुस्सा खास तौर पर उस टिप्पणी को लेकर है जो जया बच्चन ने हाल ही में पैपराजी पर की थी। दरअसल जया बच्चन ने पत्रकार बरखा दत्त के शो वी द वुमन में पैपराजी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

पैपराजी को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ का रिएक्शन
उस शो में जया बच्चन ने कहा था कि उन्हें पैपराजी बिल्कुल पसंद नहीं हैं क्योंकि वह अक्सर निजी सीमाओं का उल्लंघन करते हैं। जया बच्चन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और अब इसी मुद्दे पर हिंदुस्तानी भाऊ की प्रतिक्रिया सामने आई है।
हिंदुस्तानी भाऊ ने पैपराजी से की ऐसी अपील
एक इवेंट पर बोलते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने पैपराजी से हाथ जोड़कर अपील की है कि जहां सम्मान न मिले, वहां जाना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटीज को पहचान दिलाने में मीडिया और पैपराजी की बड़ी भूमिका होती है। अगर पैपराजी कवरेज देना बंद कर दें तो कई सितारों की चमक खुद-ब-खुद कम हो जाएगी।
'150 रुपये की साड़ी पहनती हैं जया बच्चन'
-हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन पर टिप्पणी करते हुए कहा- अमिताभ बच्चन की वाइफ ने कपड़ों पर कमेंट किया ना? कैसे कर सकती हैं? वो खुद 150 रुपये की साड़ी पहनती हैं कुराड़ बाजार से और वो पैपराजी को बोलती है गरीब। कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं।
-हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा- अरे काहे को जाते हो ऐसे लोगों के पीछे, जहां पर आपको इज्जत नहीं मिलती। इनको इनकी औकात मालूम पड़ेगी, जब आप इनको दिखाना बंद करोगे। आपकी वजह से ये लोग दिख रहे हैं वरना इनको कोई नहीं जानता।
'बेइज्जती सहना किसी भी प्रोफेशन में सही नहीं'
विकास पाठक ने अपने अंदाज में कहा कि पैपराजी ही कई लोगों को पहचान दिलाते हैं। अगर वही लोग नजरअंदाज कर दिए जाएं तो उन्हें अपनी अहमियत का एहसास हो जाएगा। उन्होंने पैपराजी को आत्मसम्मान बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि बेइज्जती सहना किसी भी प्रोफेशन में सही नहीं है।
क्या था जया बच्चन का पूरा बयान?
जया बच्चन ने शो के दौरान कहा था कि उन्हें मीडिया से कोई परेशानी नहीं है लेकिन पैपराजी का रवैया उन्हें असहज करता है। उनका मानना है कि बिना इजाजत तस्वीरें लेना और निजी टिप्पणियां करना गलत है। इसी बयान को लेकर अब अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस
जया बच्चन और हिंदुस्तानी भाऊ के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग जया बच्चन के निजी स्पेस के समर्थन में हैं तो वहीं कई लोग पैपराजी के हक में आवाज उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications