Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर आगबबूला हुईं जया बच्चन, बोलीं- 'हमारे देश में कोई चर्चा नहीं शर्म की बात है'
Jaya Bachchan On Manipur Violence: मणिपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया। 19 जुलाई को सामने आई वीडियो में लड़कियों को निर्वस्त्र कर उन्हें सड़कों पर घुमाया गया। वहीं सोमवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का गुस्सा फूट पड़ा।
मणिपुर हिंसा पर भड़की जया बच्चन
जया बच्चन ने एक इंटरव्यू के विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मैं इससे ज्यादा क्या कह सकती हूं कि मणिपुर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है लेकिन हमारे देश में नहीं। वो लोग इस मामले में कोई चर्चा नहीं करना चाहते। इससे ज्यादा और क्या शर्म की बात हो सकती है। बता दें कि, जया बच्चन से पहले अब तक कई बॉलीवुड सितारे मणिपुर केस में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

'मैं इस हैवानियत भरे वीडियो को पूरा नहीं देख पाई'
इससे पहले जया बच्चन ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि, मैं इस हैवानियत भरे वीडियो को पूरा नहीं देख पाई। इसे देखने के बाद मैं शर्म से पानी पानी हो गई। किसी को परवाह ही नहीं है कि आखिर महिलाओं के साथ कितना गलत बर्ताव किया जा रहा है। ये बहुत ही निराश करने वाला वीडियो है। हर रोज देश में महिलाओं के साथ तरह-तरह की हो रही दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं।
सरकार पर साधा निशाना
जया बच्चन ने यह भी कहा था, ''महिलाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाए बहुत निराशाजनक है। उनके साथ हर दिन कुछ न कुछ घटित हो रहा है। यूपी में हमें पता नहीं चलता कि वहां क्या होता है। वहीं इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी कभी कुछ नहीं बताते। पूरे देश में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है? इतना अपमान यह बहुत दुखद है।"












Click it and Unblock the Notifications