Jaya Bachchan: जया बच्चन ने पैपराजी को लताड़ा, लगाई ऐसी डांट, एक्ट्रेस के गुस्सा होने की खुली पोल

Jaya Bachchan: बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक में अपनी बेबाकी के लिए फेमस जया बच्चन अक्सर गुस्सा करती हुईं नजर आती हैं। वह सरेआम कभी भी किसी पर भी गुस्सा होने लग जाती हैं। पैपराजी तो सबसे ज्यादा उनके गुस्से का शिकार होते हैं।

पैपराजी और जया बच्चन का छत्तीस का आंकड़ा
कहा जाता है कि पैपराजी और जया बच्चन का तो छत्तीस का आंकड़ा चलता है। जया बच्चन अक्सर पैपराजी को डांटते और उन पर चिल्लाती हुईं दिखाई देती हैं। हाल ही में एक बार फिर से जया बच्चन पैपराजी पर भड़कती नजर आईं।

Jaya Bachchan

रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची थीं जया बच्चन

जया बच्चन बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल के चाचा रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची थीं। शरबानी मुखर्जी के पिता और रानी मुखर्जी-काजोल के अंकल, रोनो मुखर्जी का हाल ही में निधन हो गया था। वह बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर थे।

पैपराजी को देखकर चिढ़ गई थीं जया बच्चन

-जया बच्चन दिवंगत डायरेक्टर रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची थीं। इस मौके पर कई और स्टार्स भी रोनो मुखर्जी के घर पर पहुंचे थे। जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ नजर आई थीं। जब जया बच्चन वापस जाने के लिए निकलीं, तो अचानक ही वहां मौजूद पैपराजी को देखकर चिढ़ गईं और जोर से चिल्ला पड़ीं।

-कहा जा रहा है कि जया बच्चन पैपराजी को देखकर चिढ़ गई थीं। ऐसे में उन्होंने तंज कसते हुए कहा- चलिए, आप लोग भी आइए साथ में। जाइए, बकवास है ये सब, गंदे-गंदे हो सब। इसके बाद बेटी श्वेता बच्चन ने मां जया बच्चन को संभाला और उन्हें कार में बैठने में मदद की। कार में बैठते समय भी जया बच्चन पैपराजी पर बरस पड़ी थीं।

जया बच्चन का वीडियो हो रहा है वायरल

दरअसल जया बच्चन से डांस सुनने के बाद भी एक पैपराजी उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखकर वह गुस्सा हो गईं और बोलीं- आओ, आप भी आ जाओ गाड़ी में, बैठ जाओ। आपको बता दें कि जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्यों पैपराजी को देखकर गुस्सा हो जाती हैं जया बच्चन?

आपको बता दें कि जया बच्चन को जब भी कैमरे के सामने देखा जाता है, वह खुश नजर नहीं आता है। जया बच्चन अकसर चिड़चिड़ी और परेशान ही नजर आती हैं। कई मौकों पर तो वह पैपराजी को लताड़ती दिखाई देती हैं। कुछ समय पहले पैपराजी मानव मंगलानी ने एलिना डिसेक्ट्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जया बच्चन इतनी चिडचिड़ी क्यों हैं? क्या होता है उनके साथ?

जया बच्चन के गुस्से की खुली पोल

-पैपराजी मानव मंगलानी ने बताया था कि जया बच्चन मौजूदा मीडिया की बिल्कुल भी आदी नहीं हैं। उनके दिनों में मुश्किल से ही गिने चुने लोग थे, जो ये काम करते थे। मगर अब मीडिया और पैपराजी कल्चर बड़े लेवल पर फैल चुका है। पिछले कुछ सालों में मीडिया की मौजूदगी में बड़ी संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

-मानव मंगलानी के अनुसार, जया बच्चन को प्रेस कॉन्फ्रेंस या फिल्म प्रीमियर में मीडिया से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा जगहों पर शायद ही वह गुस्सा करती हों लेकिन जब पैपराजी द्वारा उनका पीछा करने की हरकत से उन्हें नफरत है। फोटोग्राफरों का लगातार पीछा करना उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करता है।

-मानव मंगलानी ने ये भी बताया कि जया बच्चन को ज्यादा भीड़ से भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वो भीड़ देखकर चौंक जाती है कि इतने सारे लोग कैसे इकट्ठा हो गए हैं, हम अभी-अभी डिनर के लिए बाहर गए थे। कई फोटोग्राफरों की अचानक प्रजेंस भी उनको चिड़चिड़ा बना देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+