बहू ऐश्वर्या राय को लेकर ये क्या बोल गईं जया बच्चन, सरेआम भड़कीं सास, कहा- ये तो तू कहने वाली.....
Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग कयास लगा रहे हैं कि परिवार का उनकी बहू ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ता कुछ सही नहीं चल रहा है। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि अभिषेक बच्चन जल्द ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की सोच रहे हैं। इसी बीच जया बच्चन का एक बयान काफी वायरल हो रहा है।
बहू ऐश्वर्या राय से गुस्सा हैं जया बच्चन
जया बच्चन के इस बयान से साफ लग रहा है कि वह अपनी बहू ऐश्वर्या राय से काफी गुस्सा हैं। दरअसल जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में ऐश्वर्या राय को लेकर कई तरह की बातें कही हैं। उनकी इन बातों से साफ पता चल रहा है कि वह बहू के बर्ताव से कभी भी खुश नहीं थीं।

नातिन के शो में जया बच्चन ने खोले कई राज
जया बच्चन ने शो में ऐश्वर्या राय को लेकर कई सारी बातें कही हैं। हालांकि कुछ खुलासे करते हुए उन्होंने बहू ऐश्वर्या का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया है। उन्होंने शो में कहा कि उन्हें अपने लोगों से कई तरह की शिकायतें हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लेते हुए कहा कि वह अक्सर फोन नहीं उठाती हैं और न ही मैसेजेस का जवाब देती हैं।
'जो लोग सम्मान नहीं करते वो अच्छे नहीं लगते'
कहा जा रहा है कि सास जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और इसी वजह से अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच तकरार चल रही है। जया बच्चन ने शो में किसी का नाम न लेते हुए कहा है कि जो लोग सम्मान नहीं करते वो मुझे बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं।
'मुझे तू बोलने वाले लोगों से नफरत है'
जया बच्चन ने कहा- मुझे तू बोलने वाले लोग बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। रिश्तों में लोगों से बात करने का लिहाज रखना चाहिए। कोई किसी को कैसे तू बोल सकता है। किसी भी रिश्ते में सम्मान जरूरी है। इसके बाद जया बच्चन ने नव्या से कहा- मैं तुम्हारे नाना जी को आज भी आप कहती हूं। लेकिन आजकल की जनरेशन हर किसी के साथ तू-तुम पर आ जाती है।
'ऐश्वर्या राय के पीठ पीछे कोई राजनीति नहीं करती'
एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया था कि वह ऐश्वर्या राय के पीठ पीछे कोई राजनीति नहीं करती हैं। उन्हें जो कहना होता है वह सामने से कहती हैं। जया बच्चन ने कहा था- अगर मुझे ऐश्वर्या की कोई बात पसंद नहीं आती, तो मैं उसे उसके चेहरे पर बता देती हूं। मैं उसकी पीठ पीछे राजनीति नहीं करती। अगर वह मुझसे असहमत होती है, तो वह खुद को अभिव्यक्त करती है।












Click it and Unblock the Notifications