Jaya Bachchan: जया बच्चन ने किया अपनी पहली सैलरी का खुलासा, बोलीं- 'मुझे अपनी सैलरी मिली लेकिन पता ही नहीं...'

जया बच्चन ने अपनी पहली सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, 13 साल की उम्र में उन्हें सैलरी की कोई जानकारी नहीं थी।

Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन हिंदी सिनेमा की उन टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं जिन्होंने सुपरहिट फिल्मों के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने जंजीर, गुड्डी, अभिमान जैसी कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया बच्चन ने बेहद ही कम उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस को अपनी पहली सैलरी कितनी थी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जी हां खुद जया बच्चन ने अपनी नाती नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो ' What the Hell Navya' में इसका खुलासा किया।

जया बच्चन का बड़ा खुलासा

जया बच्चन का बड़ा खुलासा

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो वॉट द हेल को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में अक्सर जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत करते हैं। शो में जया बच्चन ने कई बार अमिताभ बच्चन से जुड़े दिलचस्प खुलासे किए हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपनी पहली सैलरी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

बोलीं- मुझे नहीं याद कितनी थी पहली सैलरी

बोलीं- मुझे नहीं याद कितनी थी पहली सैलरी

जया बच्चन ने बतााया कि, 'मैं 13 साल की थी जब मुझे अपनी पहली सैलरी मिली और मुझे ये भी नहीं पता कि वो कितनी थी। लेकिन बाद में जब मैंने फाइनेंस शब्द को जाना तो मैंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए खर्च किया। जब मैं पढ़ने के लिए कॉलेज गई तो मैंने अपने पिता को कहा कि मैं नहीं चाहती कि आप मुझे फाइनेंस करें, मैंने खुद अपनी पढ़ाई का खर्च उठाया है'।

श्वेता बच्चन ने दी नव्या को नसीहत

श्वेता बच्चन ने दी नव्या को नसीहत

इसी मामले में आगे बात करते हुए बेटी श्वेता बच्चन ने भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि, वो पैसों के मामले में बहुत बुरी हैं। श्वेता बच्चन ने कहा कि, 'दिल्ली में मैं असिसटेंट टीचर के तौर पर काम करती थी जहां मुझे 3000 रुपये सैलरी मिलती थी'। इसके बाद श्वेता ने अपनी बेटी को नसीहत दी और कहा कि, तुम मुझे कभी फॉलो मत करना। जब तक तुम्हारे पास बैंक में इतने पैसे ना हों कि तुम अपने लिए घर ले सको तब तक शादी मत करना'।

नव्या का शादी से पहले बच्चा होने से नहीं कोई दिक्कत

नव्या का शादी से पहले बच्चा होने से नहीं कोई दिक्कत

इससे पहले जया बच्चन ने पॉडकास्ट शो में कहा था कि, नव्या अगर शादी से पहले बच्चा कर लेती हैं तो उनको इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि तुम अच्छे हो, इसलिए चलो शादी करते हैं क्योंकि समाज यही कहता है। मुझे शादी से पहले बच्चा होने पर भी कोई दिक्कत नहीं है'। हालांकि जया बच्चन को इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

वहीं जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में रिलीज होने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में जया बच्चन के अलावा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह धर्मेंद्र और शबाना आजमी के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+