अभिषेक बच्चन की Breathe: into the shadows देखने के लिए एक्साइटेड है परिवार, लेकिन जया बच्चन ने किया साफ इंकार
अभिषेक बच्चन की 'ब्रीथ:इन्टू द शैडोज' को देखने के लिए मां जया बच्चन ने साफ इंकार कर दिया है। अभिषेक ने इसके पीछे की वजह को भी साफ किया है।
Breathe into the shadows: 9 नवंबर को 'ब्रीथ:इन्टू द शैडोज' का तीसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, सयामी खेर, अमित साद, नवीन जैसो स्टार्स नजर आने वाले हैं। मयंक शर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज को लेकर सभी लोग बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन ने इस सीरीज पर खुलकर बात की। जहां एक ओर फैंस से लेकर फिल्म की टीम भी इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनकी मां और अभिनेत्री जया बच्चन ने इस सीरीज के नए सीजन को देखने से साफ इंकार कर दिया है।

अभिषेक बच्चन ने बोली ये बात
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि हमने एक बहुत अच्छी थ्रिलर बनाई है, जिसे मेरी मां ने देखने से इंकार कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नही, मुझे ये सब नहीं देखना है। वो डर जाती हैं। मेरी मां को छोड़कर मेरे परिवार को इसे देखने के लिए 8 नवंबर की आधी रात तक इंतजार रहेगा।

सीरीज देखने से जया बच्चन ने किया इंकार
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि मेरी मां इसके अलावा कुछ औऱ देखना पसंद करेगी। उन्हें फिल्म में दिखाई गई इस तरह की हिंसा बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यही कारण है कि वे संसद जाना पसंद करती हैं, जहां ऐसा कुछ भी नहीं होता।

पिता को लेकर बोली ये बात
अभिषेक ने बताया कि जैसा कि मैंने बताया मेरे पिता काफी बायस्ड रहते हैं। उनके लिए मेरे काम को प्रोत्साहित करना या फिर मुझे क्रिटिसाइज करना अपने आप में बहुत मायने रखता है। इस वक्त मेरे पिता मेरे द्वारा किया गया हर काम पसंद करते हैं। मैं एक अच्छे थ्रिलिंग शो का हिस्सा हूं, जिस बात पर उन्हें गर्व है।

क्या बोलीं जया बच्चन?
अभिषेक ने वेब सीरीज पर अपनी मां के रिएक्शन के बारे मे बात करते हुए बताया कि उन्होंने इसे देखने से इंकार कर दिया था और कहा कि नहीं-नहीं, मुझे ये सब देखना नहीं पसंद। लेकिन वे नए सीजन को लेकर काफी खुश भी हैं और हम लोग इसका जोरों-शोरों से प्रमोशन भी कर रहे हैं।

सीरीज को लेकर क्या बोले अभिषेक?
हालांकि, अभिषेक कहते हैं कि जया बच्चन को सीरीज में उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। उनकी मां ने उनसे कहा कि सीरीज का नया प्रोमो बढ़िया दिख रहा है। इसके साथ ही मुझे सीरीज में तुम्हारा किरदार भी पसंद आ रहा है। अभिषेक ने आगे कहा कि परिवार मेरी भूमिका को अच्छा कह रहा है और मुझे सपोर्ट भी कर रहा है।

इस दिन रिलीज होगी 'ब्रीथ:इन्टू द शैडोज'
बताते चलें कि 'ब्रीथ:इन्टू द शैडोज' के सीजन 2 को अबुदंतिया एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ये मयंक शर्मा, अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे द्वारा निर्मित है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 9 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications