क्या बहू ऐश्वर्या राय की उम्र को लेकर सास जया बच्चन को है परेशानी? क्या है Aishwarya Rai की सही उम्र?

Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बच्चन परिवार से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियो में छाई हुई हैं। लोग अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की है। बच्चन परिवार के सदस्य सिर्फ क्रिप्टिक पोस्ट करते ही नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय और जया बच्चन का रिश्ता
आपको बता दें कि लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल वालों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और तब से लगातार फैमिली को लेकर कई सारी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं लोगों की मानें तो शादी के बाद से ही सास जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं चलता है।

Aishwarya Rai

जया बच्चन को पसंद नहीं हैं ऐश्वर्या राय
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई बार जया बच्चन कैमरे पर अपनी बहू ऐश्वर्या राय का नाम न लेते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निशाना साधती आई हैं। उन्होंने कई बार कैमरे के सामने कहा है कि ऐश्वर्या की कई चीजें उन्हें बहुत पहले से ही पसंद नहीं हैं। वहीं ऐश्वर्या राय का कहना है कि उनकी सास जया बच्चन का गुस्सा उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।

अभिषेक बच्चन से 2 साल बड़ी हैं ऐश्वर्या राय
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय की उम्र पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा होने के चलते भी जया बच्चन को इस शादी से ऐतराज था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की उम्र इस समय 50 साल है जबकि उनके पति अभिषेक बच्चन की उम्र 48 है। ऐसे में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं।

जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय से कही थी ये बात
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में एक बार ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन ने भी खुलकर बताया था कि घर वालों को भाभी की कौन कौन सी आदतों से परेशानी है। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद सास जया बच्चन ने ही ऐश्वर्या राय को फिल्मों में काम करने से मना किया था। हालांकि ससुर अभिताभ बच्चन को इससे कोई आपत्ति नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+