'मुझे अमिताभ बच्चन नहीं चाहिए थे, मैं तो इस एक्टर के....', किसके प्यार में पागल थीं जया बच्चन? खुला बड़ा राज
Jaya Bachchan First Love: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्हें गत 29 जुलाई 2024 को उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने 'श्रीमति जया अमिताभ बच्चन' कहकर संबोधित किया था, जिससे वह बुरी तरह से भड़क गई थीं।
'जया अमिताभ बच्चन' कहे जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस
इसके बाद गत 9 अगस्त 2024 को जया बच्चन दोबारा इस बात पर भड़क गईं और सबके सामने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को काफी कुछ कहा। जया बच्चन का कहना था कि पति अमिताभ बच्चन के नाम से पहचान के अलावा उनकी खुद की भी पहचान और उपलब्धियां हैं।

जया बच्चन-अभिताभ बच्चन की शादी
आपको बता दें कि जया बच्चन ने अभिताभ बच्चन से साल 1973 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन बिग बी से पहले जया बच्चन किसी दूसरे शख्स के प्यार में पगाल थीं। जया बच्चन का क्रश कोई और था।
धर्मेंद्र से प्यार करती थीं जया बच्चन
जया बच्चन ने साल 2007 में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बताया था कि वह अमिताभ बच्चन से नहीं बल्कि धर्मेंद्र से प्यार करती थीं। वह हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के प्यार में डूबने को तैयार थीं। वह उन्हें ग्रीक गॉड मानती थीं।
'मुझे धर्मेंद्र खूब पसंद थे, मैं उन्हें चाहने लगी थी'
जानकारी के अनुसार जया बच्चन ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'गुड्डी' में काम किया था। ये फिल्म 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने कैमियो किया था। जया बच्चन ने चैट शो में कहा था- मुझे धर्मेंद्र खूब पसंद थे। मैं उन्हें चाहने लगी थी। जब मैंने उन्हें पहली बार अपने सामेन देखा था तो मैं डरकर सोफे के पीछे छुप गई थी।
'धर्मेंद्र एक ग्रीक गॉड की तरह लगते थे'
जया बच्चन ने आगे कहा था- धर्मेंद्र को अपने सामने देखकर मैं बहुत घबरा गई थी। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। एक हैंडसम आदमी मेरे सामने खड़ा था। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। वह एक ग्रीक गॉड की तरह लग रहे थे।
'अमिताभ बच्चन बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं'
वहीं जया बच्चन ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में कहा था- अमिताभ बच्चन बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं। वह मेरे साथ रोमांस की कोई बात नहीं करते हैं। शायद में उनकी गर्लफ्रेंड होती तो बात कुछ और होती पर पत्नी के साथ उनका बर्ताव अलग है। मैं जब उन्हें डेट करती थीं तब उनसे ज्यादा बात नहीं करती थी। मुझे उनसे डर लगता था।












Click it and Unblock the Notifications