'आप लोग बहुत गाली देते हैं', जया बच्चन ने अपने परिवार की खोली पोल, नातिन नव्या ने दिया ऐसा जवाब
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन कुछ भी कहने में कभी हिचकिचाती नहीं हैं। यहां तक कि वह पैपराजी को भी कैमरे के सामने डांट लगा देती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हॉट द हेल नव्या सीजन 2' में उनकी डांट लगाती हुई नजर आईं।
नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस पहले एपिसोड में जया ने यंग जेनरेशन पर काफी कुछ कहा। इस दौरान नव्या ने अपनी नानी के खूब मजे लिए। वहीं श्वेता बच्चन ने अपनी मां को इंटरनेट सेंसेशन बताया।

नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर अपने पॉडकास्ट शो का वीडियो शेयर किया है। जिसमें तीनों अलग-अलग जेनरेशन हैं और आपस में काफी मामलों पर बात करते हैं। वहीं इस दौरान जया बच्चन नव्या नवेली नंदा की क्लास लगाते हुए कहती हैं कि आजकल की जेनरेशन बहुत गाली देती है। हालांकि इस पर नव्या नवेली नंदा ने जवाब में कहा, 'मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर आपकी तरह है।'
इतना ही नहीं वीडियो में जया बच्चन ने शादी को लेकर एक राज भी खोला कि रोमांस खिड़की से बाहर चला जाता है। शादी के बाद सारी चीजें बदल जाती है। वहीं इसके बाद बेटी श्वेता अपनी मां से कहती हैं कि, 'जानती हूं कि ये सबकुछ मेरे घर में चल रहा है।' इसके अलावा जया बच्चन श्वेता के लिए कहती हैं कि, वह बिना सांस लिए बात करती हैं।
नव्या नवेली नंदा और जया बच्चन ने शो में काफी मस्ती भी की जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि, नव्या नवेली नंदा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं वेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इससे पहले उनके पॉडकास्ट शो का सीजन आया था जिसे फैंस ने पसंद किया था। वहीं अब इसका दूसरा सीजन 1 फरवरी को स्ट्रीम हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications