Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता
Jaya Bachchan First Love: आज 9 अप्रैल 2026 को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने बेबाक अंदाज और दमदार व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल रवैये को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं उनके पति अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी शांत और संयमित छवि के लिए मशहूर हैं, जिसकी वजह से ये जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है।
बिग बी नहीं, किसी और के लिए धड़कता था जया बच्चन का दिल
लोग अक्सर जया बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी की चर्चा करते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिगी बी से शादी से पहले जया बच्चन का दिल किसी और सुपरस्टार के लिए धड़कता था। ये किस्सा आज भी फैंस के बीच खासा दिलचस्प बना हुआ है।

गुस्से वाली इमेज, फिर भी फैंस की फेवरेट हैं जया बच्चन
जया बच्चन का नाम आते ही उनकी एक सख्त और स्पष्टवादी छवि सामने आती है। कई मौकों पर उनका गुस्सैल बर्ताव चर्चा का विषय बना है। हालांकि यही बेबाकी उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है। दूसरी ओर बॉलीवुड के महानायक और जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन का शांत और गंभीर स्वभाव इस जोड़ी को और भी दिलचस्प बना देता है, जिस पर अक्सर लोगों की नजर रहती है।
धर्मेंद्र पर आया था जया बच्चन का दिल
-आज भले ही जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ियों में गिनी जाती है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब जया बच्चन का दिल किसी और के लिए धड़कता था। वह कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र थे।
-इस बात का खुलासा खुद जया बच्चन ने साल 2007 में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के स्टेज पर किया था। उन्होंने बताया था कि एक्टर धर्मेंद्र उनके पहले क्रश थे और उन्हें देखकर वह बेहद प्रभावित हो गई थीं।
जया बच्चन को 'ग्रीक गॉड' जैसे लगे थे धर्मेंद्र
-जया बच्चन ने कॉफी विद करण शो में उस खास पल को याद करते हुए बताया था कि जब उन्होंने पहली बार धर्मेंद्र को देखा था, तो वह काफी घबरा गई थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था- मैं इतनी नर्वस हो गई थी कि धर्मेंद्र को अपने सामने देखकर मैं सोफे के पीछे जाकर छिप गई थी। उस समय धर्मेंद्र मुझे कोई एक्टर नहीं बल्कि 'ग्रीक गॉड' लग रहे थे।
-जया बच्चन ने कहा था- मैं धर्मेंद्र को पसंद करती थी, वो मुझे बहुत अच्छे लगते थे। मैं उनसे शादी करना चाहती थी लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता भी थे। ऐसे में मेरा सपना टूट गया था लेकिन मैं उनका खूब सम्मान करती थी।
फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर बढ़ी थी नजदीकियां
जया बच्चन ने लोगों के साथ फिल्म 'गुड्डी' की शूटिंग के दौरान का एक यादगार किस्सा शेयर किया था। आपको बता दें कि जया बच्चन की फिल्म 'गुड्डी' साल 1971 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म में जया बच्चन और धर्मेंद्र साथ नजर आए थे। खास बात ये है कि इसी फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी एक छोटा सा रोल निभाया था, जो बाद में जया बच्चन ती जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए।
अमिताभ बच्चन के बारे में क्या बोली थीं जया बच्चन?
जया बच्चन ने एक पुराने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के बारे में दिलचस्प बात कही थी। सिमी ग्रेवाल के शो में उन्होंने बताया था कि अमिताभ बच्चन बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा था कि अगर वह उनकी गर्लफ्रेंड होतीं तो शायद रोमांटिक बातें करतीं लेकिन पत्नी बनने के बाद उनका नजरिया बदल गया।
1973 में हुई थी जया बच्चन-अमिताभ बच्चन की शादी
आपको बता दें कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने साल 1973 में शादी की थी। जया बच्चन ने ये भी स्वीकार किया था कि जब वह अमिताभ बच्चन को डेट कर रही थीं, तब भी उनसे ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं क्योंकि वह उनसे थोड़ा डरती थीं। जया बच्चन को हमेशा ही अमिताभ बच्चन की पर्सनैलिटी ने प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications