जया बच्चन ने लड़कियों को कहा 'बेवकूफ', बोलीं- पैसे देना तो मर्दों का काम है, वो तो.....

Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलटिशियन जया बच्चन अपनी बेबाकी और बयानबाजी के लिए काफी फेमस हैं। इन दिनों वह अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में बच्चन परिवार के कई राज खोलते नजर आ रही हैं। हालांकि इन सबके चलते उन्हें कई बार लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है।

'पुरुषों को ही बिल भरना चाहिए'
इस बार जया बच्चन अपनी नातिन के इस शो में महिलाओं और लड़कियों को बेवकूफ कहा है। उनका ये बयान सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं। जया बच्चन ने कहा है कि जो महिलाएं और लड़कियां डेट पर जाती हैं और फिर बिल स्प्लिट करती हैं, वो बेवकूफ हैं। जया बच्चन ने साफ कहा कि पुरुषों को ही बिल भरना चाहिए।

jaya bachchan

'महिलाएं अब अधिक सशक्त हो गई हैं'
वहीं अपने शो पर नव्या नवेली नंदा ने फेमिनिज्म पर बात की और कहा कि महिलाएं अब अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं। बहुत सी चीजें वो स्वतंत्र रूप से करना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने उदाहरण दिया कि अगर आप किसी लड़की को डेट पर ले जाते हैं और कहते हैं कि आप बिल भरेंगे, तो कुछ लड़कियां इससे नाराज हो जाती हैं, क्योंकि महिलाओं को लगता है कि वो भी समान रूप से इसकी हकदार हैं।

जया बच्चन ने महिलाओं को कहा 'बेवकूफ'
वहीं नातिन नव्या नवेली की बात पूरी होने से पहले ही जया बच्चन ने कहा कि वो महिलाएं बेवकूफ हैं, जो ऐसा करती हैं। उन्होंने कहा- कितनी बेवकूफ हैं वो (बिल स्प्लिट करने को कहने वाली) महिलाएं बल्कि पुरुषों को ही शॉपिंग और रेस्तरां का बिल भरने देना चाहिए।

'पुरुष ही पहले महिला को प्रपोज करेगा'
इसके बाद नव्या नवेली ने अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा से पूछा कि अपने दौर और इस दौर में क्या उन्होंने पुरुषों में कोई बदलाव देखा है। इसके जवाब में श्वेता नंदा ने कहा- हमारे समय में हमेशा से ये माना जाता था कि एक पुरुष को मजबूत होना चाहिए और चुप रहना चाहिए। यहां तक कि जब आप डेटिंग कर रहे हैं, तो भी आप लड़के का इंतजार करो। वही आपके पास आएगा और प्रपोज करेगा।

शो में पहुंचे थे अगस्त्य नंदा
जया बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता की इस बात पर हामी भरी और कहा कि वह ऐसा ही चाहेंगी। इसके बाद जया बच्चनने कहा- बेहतर होगा कि पुरुष ही पहले प्रपोज करे। वरना, मुझे तो बहुत अजीब लगेगा। आपको बता दें कि नव्या ने अपने पॉडकास्ट शो में इस बार भाई अगस्त्य नंदा को भी बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार नव्या नवेली के पॉडकास्ट शो में ज्यादातर मुद्दे महिलाओं से जुड़े होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+