दुर्गा अष्टमी पर पूजा पंडाल में नजर आईं जया बच्चन, काजोल संग किया ये काम, लोग बोले- भड़क जाने वालीं मैडम तो...

Jaya Bachchan and Kajol: इस समय देश के हर हिस्से में दुर्गा पूजा और नवरात्रि का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी इस त्योहार का हिस्सा बन रहे हैं। मुंबई में भी कई सेलेब्स को दुर्गा पूजा पंडाल में मां शक्ति के सामने प्रार्थना करते देखा गया है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारे बढ़-चढ़कर इस त्योहार में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दुर्गा अष्टमी के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन भी पूजा पंडाल में नजर आईं। इस दिन जया बच्चन के चेहरे पर गुस्सा नहीं बल्कि मुस्कुराहट देखी गई।

दुर्गा अष्टमी की पूजा में शामिल हुईं जया बच्चन
दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद जया बच्चन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मौके पर जया बच्चन गुलाबी और नारंगी रंग की साड़ी पहने मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंची थीं। इस दौरान काजोल भी अपने बेटे युग, मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पंडाल में पहुंची थीं। ऐसे में सभी लोगों ने एक साथ जमकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं काजोल को जया बच्चन के साथ ठहाके लगाते हुए भी देखा गया।

Jaya Bachchan

काजोल के साथ जमकर लगाए ठहाके
जया बच्चन का ये रूप देखकर कई लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जया बच्चन अक्सर भड़की हुईं ही नजर आती हैं, ऐसे में उनका मु्स्कुराता चेहरा काफी कुछ कह रहा था। लोगों ने जया बच्चन की इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स किए हैं। लोगों ने काजोल और जया बच्चन को साथ में देखकर इसे फिल्म कभी खुशी कभी गम की रियूनियन पार्टी भी बताया।

रूपाली गांगूली पूजा पंडाल मेंआईं नजर
टीवी के फेमस शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगूली भी सज धजकर मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंची थीं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता भी मां दुर्गा के दर्शन के लिए मुबंई में आयोजित एक पूजा पंडाल में नजर आई थीं। इस मौके पर बबीता जी ग्रीन कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसबरत नजर आ रही थीं।

सुष्मिता से ने किया दमदार धुनुची डांस
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, काजोल, हेमा मालिनी, ईशा देओल, इशिता दत्ता भी दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पडाल में पहुंचे थे। इन सबकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा सुष्मिता सेन और कॉमेडियन कपलि शर्मा की रील वाइफ सुमोना चक्रवर्ती पूजा पंडाल में जबर धुनुची डांस करती नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+