Jaya Bachchan: घर के बाहर निकलकर पैपराजी पर भड़कीं जया, बता डाला 'घुसपैठिए', यूजर्स बोले- 'ज्यादा ही अकड़ है'
बॉलीवुड गलियारों में दिवाली धूम-धाम से सेलिब्रेट की गई। लेकिन इस खुशी के मौके पर भी जया बच्चन ने पैपराजी की जमकर क्लास ली।
Jaya Bachchan Viral Video बॉलीवुड जगत में सभी सेलेब्स ने अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ धूम-धाम से दिवाली सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर भी दिवाली बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट की। लेकिन इस खुशी के माहौल के बीच जया बच्चन का गुस्सा सातवें आसमान में था।

पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन
जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। फिर चाहे वह फोटो क्लिक करें या फिर उनकी वीडियो बनाएं। जया उन पर गुस्सा होने का कोई मौका नहीं छोड़ती यही वजह है कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। वहीं दिवाली जैसे शुभ अवसर पर भी जया बच्चन ने घर से निकलकर पैपराजी की डांट लगाई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

घर से बाहर निकलकर लगाई क्लास
दरअसल, मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर 'प्रतिक्षा' में खास अंदाज दिवाली सेलिब्रेट की गई। इस सेलिब्रेशन को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी का अमिताभ बच्चन के घर के बाहर जमावड़ा लग गया। ये देख जया बच्चन गुस्से से लाल हो गई। फिर क्या था जया घर से बाहर निकलीं और पैपराजी की जमकर क्लास ली।

पैपराजी को कहा 'घुसपैठिए'
इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन फोटोग्राफर्स से गुस्से में कहती हैं, "कैसे फ्लैश कर रहे हैं आप? तस्वीरें लेना? घुसपैठिए।" तभी पीछे से एक फोटोग्राफर की आवाज आती है जो कहता है कि, "जल्द ही कैमरे बंद कर दो ..."। अब जया बच्चन के इस रवैया के यूजर्स लगातार अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
जया बच्चन का ये व्यवहार फैंस को खास पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, वह 4 दशकों से अधिक समय से इंडस्ट्री में है ... अगर वह अभी भी नहीं जानती है कि कैसे पैप के साथ व्यवहार करना है ... वह रानू मंडल से बेहतर नहीं है ... मुझे खेद है लेकिन मुझे कभी-कभी लगता है कि वह इज्जत के लायक नहीं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन रेखा के साथ अच्छा था'।

जया बच्चन का वर्कफ्रंट
जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। जो कि अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में जया बच्चन के अलावा धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications