Jay Bhanushali या Mahhi Vij कौन है ज्यादा अमीर? तलाक से पहले जानें किसके पास है कितनी दौलत?

Jay Bhanushali and Mahhi Vij Net Worth: टीवी की मशहूर जोड़ी जय भानुशाली और माही विज इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि शादी के 14 साल बाद इस कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।

जय भानुशाली और माही विज का तलाक
छोटे पर्दे के फैंस के बीच ये कपल हमेशा से आदर्श जोड़ी के रूप में जाना जाता था लेकिन अब उनके रिश्ते में आई दरार ने सभी को हैरान कर दिया है। लोग जय भानुशाली और माही विज के इस फैसले से काफी शॉक्ड हो गए हैं।

Jay Bhanushali

शादी के 14 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता?

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय भानुशाली और माही विज के बीच पिछले कुछ समय से ट्रस्ट इश्यूज और पर्सनल मतभेद चल रहे थे। आखिरकार इस जोड़ी ने अलग राह चुन ली है।

-खबरों की मानें तो अगस्त 2025 में ही कपल का तलाक फाइनल हो गया था। इतना ही नहीं दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर भी सहमति बन चुकी है। हालांकि अब तक जय या माही,किसी ने भी इस पूरे मामले पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

-आपको बता दें कि जय भानुशाली और माही विज टीवी इंडस्ट्री के जाने माने स्टार्स हैं। दोनों ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। दोनों इस समय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

जय भानुशाली और माही विज में से कौन है ज्यादा अमीर?

जय भानुशाली की कुल संपत्ति

-जय भानुशाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी। इसके बाद वह 'कयामत', 'किस देश में है मेरा दिल' और डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' में नजर आए थे।

-टीवी के अलावा जय भानुशाली ने बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हेट स्टोरी 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में 'देसी कट्टे' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

-जय भानुशाली एक फेमस टीवी होस्ट भी हैं। उन्होंने कई रिएलिटी शोज जैसे 'इंडियन आइडल' और 'डांस इंडिया डांस' में अपनी मौजूदगी से पहचान बनाई है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय भानुशाली की कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये है जो उन्होंने टीवी, फिल्मों और होस्टिंग के जरिए कमाई है।

माही विज की कुल संपत्ति

-माही विज ने 17 साल की उम्र में मुंबई आकर अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है और साल 2006 में टीवी सीरियल 'अकेला' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

-इसके बाद माही विज ने 'लागी तुझसे लगन', 'ना आना इस देश लाडो', 'बालिका वधू' और 'लाल इश्क' जैसे मशहूर टीवी शोज में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं।

-माही विज के पास आज के समय में करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो उन्होंने टीवी शोज, सोशल मीडिया ब्रांड प्रमोशन और मॉडलिंग से कमाई है।

पत्नी माही विज से ज्यादा अमीर हैं जय भानुशाली

-ऐसे में माही विज के पति जय भानुशाली ज्यादा अमीर हैं। वह पत्नी माही विज से ज्यादा कमाई करते हैं। जहां जय भानुशाली की कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपये आंकी जाती है, वहीं माही विज की नेटवर्थ लगभग 10 करोड़ रुपये है। दोनों ने अपनी मेहनत और टीवी इंडस्ट्री में लंबे करियर के जरिए ये मुकाम हासिल किया है।

-हालांकि माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि टीवी की यह प्यारी जोड़ी जल्द ही इन अफवाहों को गलत साबित कर दे।

2011 में हुई थी जय भानुशाली और माही विज की शादी

-आपको बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी। लंबे समय तक फैमिली प्लानिंग की कोशिशों के बाद, दोनों ने साल 2019 में बेटी तारा का स्वागत किया था। कपल ने तारा के जन्म से पहले अपनी मेडिकल चुनौतियों को लेकर भी खुलकर बात की थी।

-इसके अलावा जय भानुशाली और माही विज अपने हाउसहेल्प के बच्चों खुशी और राजवीर के फॉस्टर पैरेंट्स भी हैं। दोनों ने हमेशा अपने बच्चों के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिससे फैंस को इनके मजबूत पारिवारिक बंधन की झलक मिलती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+