Jawan: 'जवान' के पोस्टर पर फैंस ने चढ़ाया दूध, खुश हुए शाहरुख खान, लोग बोले- इन्हें बर्बादी नहीं दिख रही ये...

Jawan Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' इस समय बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने में व्यस्त है। फिल्म ने रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही कमाई के मामले में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म 'जवान' को लेकर लोग शाहरुख खान के दीवाने हुए जा रहे हैं। लोगों की मानें तो उन्होंने अपने किंग खान को पहले कभी भी ऐसे अवतार में नहीं देखा था। इसी बीच अहमदाबाद में शाहरुख खान के एक फैन ग्रुप ने हाल ही में उनकी फिल्म 'जवान' के पोस्टर पर दूध डालकर एक्टर के लिए अपना प्यार बरसाया है। इतना सारा प्यार देखकर शाहरुख खान ने भी इस पर बेहतरीन तरीके से रिएक्ट किया है।

शाहरुख खान के पोस्टर पर चढ़ाया गया दूध
आपको बता दें कि ट्विटर पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अहमदाबाद के इस फैन ग्रुप पर रिएक्ट किया है जिन्होंने एक मूवी थियेटर के बाहर 'जवान' से किंग खान के पोस्टर पर दूध डाला। शाहरुख खान इस फैन ग्रुप के प्यार को देखकर काफी खुश हुए हैं और इस दिल छू लेने वाली चीज से इंप्रेस होते हुए उन्होंने इस ग्रुप की तरीफ भी की है। शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है- हर चीज के लिए धन्यवाद अहमदाबाद। खासकर दूध वाह!!! आप लोग नाचते रहें और खुश रहें। आपके प्यार और शुभकामनाओं को दिल से महसूस करता हूं।

jawan

दूध की बर्बादी के लिए शाहरुख खान हुए ट्रोल
वहीं शाहरुख खान के पोस्टर पर ढेर सारा दूध चढ़ाने को लेकर कई लोग नाराज भी हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने पोस्टर पर दूध चढ़ाकर उसकी बर्बादी न रोकने के लिए शाहरुख खान की जमकर आलोचना भी की है। आपको बता दें कि लोगों का एक बड़ा ग्रुप उनकी फिल्म के पोस्टर पर दूध डालने पर काफी नाराज हो गया है। लोगों का कहना है कि शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार को दूध की बर्बादी को समझना चाहिए था और लोगों को दूध बर्बाद करने से रोकना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में शाहरुख खान के रिएक्शन पर रिएक्ट करते हुए कई लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है और अपने सुपरस्टार को बुरा-भला भी कहा है।


Recommended Video

    'जवान' के पोस्टर पर फैंस ने चढ़ाया दूध, खुश हुए शाहरुख खान, लोग बोले- इन्हें बर्बादी नहीं दिख रही ये

    300 करोड़ के बजट में बनी है 'जवान'
    जानकारी के अनुसार करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। एटली की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 75 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है। इस फिल्म शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो रोल निभा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+