Javed Akhtar इस हसीना के इश्क में थे पागल , 'भाईजान' के पापा से भिजवाया प्रपोजल और फिर... ऐसे तबाह हुआ रिश्ता

Javed Akhtar talks about marriage: फिल्मी दुनिया की कई बातें ऐसी हैं, जिनसे फैंस अंजान ही रहते हैं। कई रिश्ते नाते ऐसे होते हैं, जो बनते हैं और टूट जाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं, जो टिक नहीं सकीं और टूट गईं। मगर फिर भी कई कपल हैं, जो शादी के बाद भी एक दूसरे संग अच्छा खासा बॉन्ड शेयर करते हैं। जावेद अख्तर भी इन्हीं लोगों में से एक हैं। मगर हाल ही में अपनी एक्स वाइफ संग रिश्ते को लेकर उन्होंने जो बात कही है, वो वाकई काफी हैरान कर देने वाली है।

दीमक की तरह इस चीज ने खा लिया रिश्ता...
शराब एक ऐसी लत है, जो अच्छे खासे रिश्ते को खराब कर देती है। फिर रिश्ता चाहे कोई भी हो। पति-पत्नी की बात करें तो कई बातें ऐसी होती हैं, जो आपके रिश्ते को दीमक की तरह खा जाती हैं और फिर इंसान को इस बात का अहसास तब होता है, जब चीजें हाथ से निकल जाती हैं। जावेद अख्तर के जन्मदिन के मौके पर चलिये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Javed Akhtar birthday

सलमान खान के पिता लेकर गए रिश्ता
स्क्रीनराइटर और मशहूर कवि जादेव अख्तर एक ऐसे शख्स हैं, जो अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। उनकी पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी था। रिपोर्ट्स की मानें तो गीतकार की शादी का प्रपोजल उन्होंने नहीं बल्कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने दिया था।

हनी की मां को इस रिश्ते से दिक्कत थी। वे बिल्कुल भी राजी नहीं थीं। ईरानी की मां ने साफ शब्दों में कहा था कि करने दो दोनों को शादी। जब दर-दर की ठोकरें खाएंगे ना तो खुद ही वापस आएंगे।

कैसे जावेद ने हनी को किया प्रपोज?
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी को एकदम अलग तरीके से प्रपोज किया। जावेद ने अपनी पत्नी को ताश खेलते-खेलते प्रपोज किया था। जावेद को हनी ने कहा था कि अगर ताश के पत्ते अच्छे निकले तो मैं तुमसे शादी कर लूंगी। इसके बाद जावेद के पत्ते अच्छे निकलने के बाद हनी ईरानी ने उनसे शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+