Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर आउट, 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

वैलेंटाइन के सीजन में जब हर ओर प्यार, एहसास और रिश्तों की बातें होती हैं। ऐसे समय में आने वाली हिंदी रोमांटिक फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' का पोस्टर रिलीज़ किया गया है। सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेता जतिन सरना , मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर, फ़िल्म 'ना जाने कौन आ गया' फिल्म दर्शकों को एक संवेदनशील, भावनात्मक और आज के दौर की प्रेम कहानी की पहली झलक देती है।

फिल्म का पोस्टर एक ऐसे रिश्ते की खामोश गहराई को दर्शाता है, जो बाहर से मुकम्मल दिखता है लेकिन भीतर कई अनकहे सच और अधूरे एहसास छुपाए हुए है। पोस्टर की सादगी और भावनात्मक प्रभाव कहानी की उस उलझन की ओर इशारा करता है, जहां प्यार, दूरी और अनिश्चितता एक-दूसरे से टकराते हैं और कई सवाल छोड़ जाते हैं।

Jatin Sarna

'ना जाने कौन आ गया' आज के समय के रिश्तों को टटोलती है, जहां भावनाएं पहले से कहीं ज्यादा जटिल हैं और कमिटमेंट की परिभाषाएं लगातार बदल रही हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत और मनोहारी लोकेशंस भीमताल और नैनीताल में की गई है। पोस्टर को लेकर निर्माता विपुल धवन ने कहा, "'ना जाने कौन आ गया' कोई पारंपरिक लव स्टोरी नहीं है। पोस्टर उस खामोश भावनात्मक उलझन को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। यह उन अनकहे जज़्बातों की झलक हैं।"

फिल्म के लेखक और निर्देशक विकास अरोड़ा ने बताया , "यह फिल्म इस सोच से जन्मी है कि आज का प्यार सरल या सीधी रेखा में चलने वाला नहीं रहा। प्यार में कई बार खामोशी शब्दों से ज्यादा कुछ कह जाती है। वैलेंटाइन सीज़न में फ़िल्म का पोस्टर रिलीज़ होना खास है, क्योंकि यह फिल्म आज के दौर में रोमांस पर सवाल उठाती है।"

धवन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है। निर्देशन और एडिटिंग विकास अरोड़ा ने किया है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद अमल सिंह और विकास अरोड़ा ने लिखा हैं। फिल्म का संगीत देवेंद्र अहिरवार, प्रिनी सिद्धांत माधव और कार्तिक कुश ने दिया है। संवेदनशील कहानी, प्रभावशाली अभिनय और आज के रिश्तों पर आधारित 'ना जाने कौन आ गया' 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+