'मां-बाप की परवरिश और नशे ने तबाह की लाइफ', 'धुरंधर 2' की सिंगर का शॉकिंग खुलासा, सामने रखा बड़ा सच

Jasmine Sandlas: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर जैसेमिन सैंडलस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर का खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने बेबाकी से बताया है कि कैसे शोहरत के बीच वह शराब की लत में फंसती चली गईं और एक समय ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह टूट चुकी थीं।

जीवन के लो प्वाइंट पर पहुंच गई थीं जैस्मिन सैंडलस
ये कहानी सिर्फ एक स्टार की नहीं बल्कि उस संघर्ष की है जिसमें इंसान खुद से लड़ते हुए दोबारा खड़ा होना सीखता है। आपको बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने खुलकर बात करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक शराब की लत से जूझती रहीं और एक समय ऐसा आया जब वह अपने जीवन के लो प्वाइंट पर पहुंच गई थीं।

Jasmine Sandlas

23 साल की उम्र से ही जमकर शराब पी रही हैं जैस्मिन

-जैस्मिन सैंडलस ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने दोबारा अपनी लाइफ पर कंट्रोल पाने के लिए मुश्किल रास्ता तय किया। इस दौरान जैस्मिन सैंडलस की मां ने उन्हें इस एडिक्शन से बाहर निकलने में काफी मदद की थी। जैस्मिन ने ये भी बताया कि उन्होंने 23 साल की उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था।

-जैस्मिन सैंडलस ने कहा- मैंने बहुत संघर्ष किया। मुझे लगता है कि बचपन में मैंने अपनी जिंदगी के कुछ ऐसे फेज देखे, जहां खुद को समझना पड़ा। वह सफर आसान नहीं था। जिंदगी में बहुत कुछ होता है, माता-पिता के लिए भी और बच्चों के लिए भी। हमें गाइडेंस और प्यार चाहिए होता है। माता-पिता अपने बच्चों के साथ इतने सख्त क्यों होते हैं?

टूटते रिश्ते और अकेलापन बना इस लत की वजह

-जैस्मिन सैंडलस ने बताया कि उन्होंने 23 साल की उम्र में शराब पीना शुरू किया था। इससे पहले वह शराब जैसे नशे से दूर रहती थीं लेकिन जब जिंदगी में मुश्किलें आईं तो उन्होंने इसे एक सपोर्ट की तरह देखना शुरू कर दिया था।

-जैस्मिन ने पॉडकास्ट में बताया- उन 2-3 सालों में जो कुछ मैंने किया, उसका मुझे बहुत अफसोस है। बहुत सारी चीजें एक साथ हो रही थीं। मैं एक तरफ फेमस थी, दूसरी तरफ भावनात्मक परेशानियों ने घेर रखा था। परिवार की स्थिति बिगड़ गई थी। मेरे पिता का निधन हो चुका था और मैं सफलता भी देख रही थी। मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी ली और अब मुझे इसका पछतावा है।

-जैस्मिन सैंडलस ने ये भी बताया कि उस समय उन्हें अंदर से बहुत अकेलापन महसूस होता था। बाहर से सब कुछ अच्छा लगता था। लोग साथ होते थे लेकिन अंदर से वह बहुत अकेली थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें और कहां जाएं।

जैस्मिन सैंडलस की शराब से रिकवरी की कहानी

-जैस्मिन सैंडलस ने बताया कि जब किसी इंसान के पास कोई सेफ स्पेस नहीं होता, जहां वह सुकून पा सके, तो वह हर चीज में घर ढूंढने लगता है। उन्होंने कहा कि वह भी लंबे समय तक उसी सुकून और अपनापन को खोजती रहीं लेकिन शराब ने उन्हें और ज्यादा अकेला कर दिया।

-जैस्मिन सैंडलस ने बताया- बाहर से सब कुछ ठीक लगता था, लोग साथ होते थे लेकिन अंदर से वह अक्सर खुद को अकेला बालकनी में बैठा पाती थीं, जहां उन्हें समझ नहीं आता था कि आगे क्या करना है। उन्होंने अपनी रिकवरी का श्रेय अपनी मां और परिवार को दिया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया था और उन्हें प्यार से संभाला था।

-जैस्मिन सैंडलस ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी लड़ाई खुद से थी और उन्होंने भगवान से बहुत प्रार्थना की कि उन्हें इस हालत से बाहर निकलने की ताकत मिले। आखिर में उन्होंने माना कि जब उन्होंने अपनी लाइफ से गलत चीजें हटाईं और परिवार का सपोर्ट लिया तो उन्हें एक नई जिंदगी जैसा महसूस हुआ।

संगीत की दुनिया में जैस्मिन सैंडलस की जर्नी और सफलता

-जानकारी के अनुसार जैस्मिन सैंडलस का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। 13 साल की उम्र में वह कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गई थीं। जैस्मिन ने एक इंटरव्यू मेंकहा था- मेरे लिए वो एक ऐसी दुनिया थी, जहां मैं सब कुछ नहीं जानती थी। इस बदलाव ने मुझे अकेला महसूस कराया, संस्कृतियों के बीच फंसी हुई और ये खोजती हुई कि मैं कहां हूं लेकिन म्यूजिक मेरा सहारा बन गया। पंजाबी जड़ों को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर, मैंने एक अनोखा अपना साउंड बनाना शुरू किया।

-जैस्मिन ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में 'मुस्कान' सॉन्ग से की थी और बाद में बोहेमिया के साथ एल्बम 'गुलाबी' पर काम किया था। साल 2014 में उन्हें बड़ी पहचान मिली थी, जब उन्होंने फिल्म 'किक' के लिए यो यो हनी सिंह के साथ मिलकर 'यार ना मिले' गाना गाया और लिखा था। इस गाने में सलमान खान ने लिपसिंग की थी।

-'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में जैस्मिन सैंडलस ने शरारत, मैं और तुम, जाइए सजना और आरी आरी जैसे गाने गाए हैं। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+