'मुझे दिखना बंद हो गया' जैस्मिन भसीन की आंखों के साथ क्या हुआ? लेंस लगाने से हुआ ऐसा हाल
Jasmin Bhasin: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, एक्ट्रेस की आंखों में लेंस की वजह से दिक्कत हो गई है। जिस वजह से उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और वह इस वक्त कुछ भी नहीं देख सकती हैं।
जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपनी आंखों में लेंस लगाया था। लेकिन लेंस लगाने के कुछ देर बाद ही उनकी आंखों में जलन होने लगी थी। लेकिन एक वक्त आया जब वह कुछ भी नहीं देख पा रही थीं।

ईटाइम्स को संग बातचीत कर जैस्मिन ने बताया कि ये घटना 17 जुलाई की है। जब वह दिल्ली में इवेंट में पहुंची तो उस दौरान उन्होंने लेंस लगाया हुआ था। उन्हें अचानक आंखों में तकलीफ होने लगी थी और आंखों में जलन होने लगी। इस वजह से एक्ट्रेस एकदम से परेशान हो गईं। लेकिन जब आंखों में दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया तो वह तुरंत डॉक्टर के पास पहुंची।
जैस्मिन ने बताया कि जब डॉक्टर ने उनका चेकअप किया तो पता चला कि लेंस के कारण उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हुई है। डॉक्टर्स ने कहा था कि चार से पांच दिनों में एक्ट्रेस रिकवर हो जाएंगी। लेकिन आंखों में पट्टी बांधने की वजह से वह कुछ भी देख नहीं पा रही हैं। इस दर्द के कारण उन्हें रात में सोने में काफी तकलीफ हो रही है।
जैस्मिन का ये पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस को चिंता होने लगी। फिलहाल एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भगवान आपकी मदद करे। दूसरे यूजर ने लिखा, 'लेंस कभी नहीं पहनें... वे आंखों के लिए हानिकारक हैं।' एक्ट्रेस ने बताया कि वह ठीक होने के बाद जल्द ही काम के लिए वापस लौटेंगी।












Click it and Unblock the Notifications