'इन्होंने तो मंगलसूत्र पहन लिया, ये तो मां श्रीदेवी की तरह ही....', जाह्नवी कपूर को चिढ़ाने लगे लोग

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक जाह्नवी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

जाह्नवी कपूर का कस्टामइज्ड नेकलेस
वहीं जाह्नवी कपूर पिछले महीने से गले में 'शिक्खू' के नाम का लॉकेट पहनकर घूम रही हैं। जाह्नवी कपूर गत 9 अप्रैल 2024 की रात को पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहां पर उनके कस्टामइज्ड नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा था। दरअसल इस नेकलेस पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ था।

janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर ने 'शिक्खू' नाम को फ्लॉन्ट किया
अब एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने 'शिक्खू' नाम को फ्लॉन्ट किया है। जाह्नवी कपूर हाल ही में ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आई हैं। इस ड्रेस में उनका लेटेस्ट फोटोशूट जमकर वायरल हो रहा है। वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ है। लाइट शेड की लिपस्टिक उनके लुक को कंप्लीट कर रही है। इस फोटोशूट में ही शिक्खू नाम का कस्टामइज्ड नेकलेस भी साफ नजर आ रहा है।

शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं जाह्नवी
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं और एक्ट्रेस की नेकलेस पर भी यही लिखा हुआ है। ये देखकर फैंस ने दावा किया कि उन्होंने अपना रिलेशनशिप अब कंफर्म कर दिया है। हालांकि कई लोग इस बात को लेकर जाह्नवी कपूर को ट्रोल भी कर रहे हैं।

लोगों ने नेकलेस को कहा मंगलसूत्र
जाह्नवी कपूर के इस लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। जहां कुछ लोग जाह्नवी कपूर के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग जाह्नवी को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। लोग जाह्नवी कपूर के गले में पहने हुए नेकलेस को मंगलसूत्र कह रहे हैं और एक्ट्रेस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

'मां श्रीदेवी की तरह चुपके से शादी तो नहीं कर ली'
एक सूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये नेकलेट कम और पति के नाम का मंगलसूत्र ज्यादा लग रहा है। वहीं कुछ लोग जाह्नवी कपूर की उनकी मां श्रीदेवी के साथ भी तुलना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- कहीं जाह्नवी ने भी अपनी मां श्रीदेवी की तरह चुपके से शादी तो नहीं कर ली है।

पापा बोनी कपूर ने बताई थी ऐसी बात
इससे पहले एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर के पापा बोनी कपूर ने उनके रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने शिखर पहाड़िया की जमकर तारीफ की थी। बोनी कपूर ने कहा था कि वह शिखर से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें हमेशा से पता था कि वो जाह्नवी के साथ रहेगा, कहीं नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+