Janhvi Kapoor: तकिया लेकर एयरपोर्ट पहुंची जाह्नवी कपूर, फैंस बोले- 'फर्स्ट क्लास में तकिए नहीं होते क्या?'
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस हाथ में तकिया लिए हुए स्पॉट दिखाई दीं। जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

Janhvi Kapoor Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस और पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
तकिया के साथ एयरपोर्ट पहुंची जाह्नवी कपूर
इस बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, एक्ट्रेस को हाथ में एक तकिया के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। जिसे देख फैंस हैरत में रह गए।
सोशल मीडिया हो रहीं ट्रोल
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कार से उतरते के बाद जाह्नवी कपूर काफी परेशान लग रही थीं। हालांकि, एयरपोर्ट के गेट के पास तकिया के साथ जाकर एक्ट्रेस ने स्माइल कर पैपराजी को पोज दिया। हालांकि लुक से ज्यादा फैंस का ध्यान एक्ट्रेस के तकिया पर गया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे।
फैंस बोले- 'होटल से तकिया चुराकर भाग रही है'
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो मिनटों में ही वीडियो वायरल हो गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'होटल से तकिया चुराकर भाग रही है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है बेचारी बहुत ज्यादा परेशान है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे फर्स्ट क्लास में तकिए नहीं होते अब सितारों को अपना तकिया खुद ढोना पड़ता है।' हालांकि एक्ट्रेस अपने साथ तकिया क्यों लाई थीं इसका पता नहीं चल पाया।
जाह्नवी को नहीं पड़ता ट्रोलिंग से फर्क
जाह्नवी, जो काफी ट्रोलिंग का सामना करती हैं, उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो कुछ भी कर लें, उन्हें ट्रोल किया जाएगा। एक्ट्रेस ने कहा था, "कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या करते हैं, किसी को दोष मिल जाएगा या कुछ कहने के लिए होगा, क्योंकि इससे उन्हें महत्वपूर्ण महसूस होता है। अगली बात जो आप जानते हैं, आपने सुर्खियां बनाई हैं, और दुर्भाग्य से, लोग उस पर फ़ीड करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications