शिखर पहाड़िया ने सरेआम जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार, कमेंट कर लिखा- 'मैं सिर्फ तुम्हारा हूं', फिर किया डिलीट
Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: बॉलीवुड में इन दिनों जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में टाइम स्पेंट करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन लगता है कि अब जल्द ही ये रिलेशनशिप पब्लिक होने वाला है।
दरअसल, ओरहान ने कुछ दिनों पहले एक पार्टी का वीडियो शेयर किया था जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार किड्स खुशी कपूर, सुहाना खान, सारा अली खान शामिल हुए थे। हालांकि जाह्नवी कपूर इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाईं लेकिन उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और उनके भाई वीर पहाड़िया नजर आए थे।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जाह्नवी कपूर ने कमेंट कर लिखा, वो पिंक ड्रेस में कौन लड़की थी? इस कमेंट का रिप्लाई करते हुए शिखर ने लिखा, मैं सिर्फ तु्म्हारा ही हूं। हालांकि बाद में उन्हें अपना ये कमेंट डिलीट करना पड़ा। लेकिन सोशल मीडिया पर ये कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का मानना है शिखर ने खुद रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया।
सोशल मीडिया पर कपल ने इस तरह पहली बार अपने प्यार का इजहार किया है। लोग कमेंट कर दोनों को शादी की सलाह दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, अब तो जल्द ही दोनों शादी भी कर लेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, फाइनली दोनों गुड न्यूज कब देंगे। बता दें कि, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया पहले भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन बीच में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थीं।
शिखर पहाड़िया का जाह्नवी कपूर के अलावा उनके परिवार के साथ भी अच्छा संबंध है। वह अक्सर बोनी कपूर के साथ भी स्पॉट किए जाते हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स का ऐलान करने वाली हैं। जाह्नवी कपूर फिल्म 'उलझ' और 'रणभूमि' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications