जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ किया रोमांस, हाथों से खिलाया खाना, रिलेशनशिप पर लगा दी मुहर?

Shikhar Pahariya Janhvi Kapoor: अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की इस साल जुलाई में शादी हो जाएगी। इससे पहले मार्च में दोनों का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ था। वहीं दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इस वक्त इटली में हो रही है, जिसमें पूरा बॉलीवुड पहुंचा हुआ है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची। इस बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद दोनों की लव लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, इस वीडियो में दोनों खुलेआम रोमांस करते हुए नजर आए।

Janhvi Kapoor

वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपनी प्लेट में कुछ खा रही होती हैं और इस दौरान उनके साथ शिखर पहाड़िया खड़े होते हैं। तभी शिखर जाह्नवी की तरफ देखकर खाना खिलाने का इशारा करते हैं। इसके बाद जाह्नवी कपूर उन्हें अपनी चम्मच से बीच-बीच में खिलाती हुई नजर आ रही हैं। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि जाह्नवी और शिखर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। वहीं कुछ फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह और शिखर 15-16 साल की उम्र से साथ हैं। दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि शिखर हर मुश्किल में उनका साथ देते हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर साथ देखा जाता है। एक्ट्रेस के गले में शिखु के नाम का एक लॉकेट भी देखा गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी शिखर संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया। लेकिन जिस तरह से दोनों आए दिन टाइम बिताते हुए नजर आते हैं उसे देखते हुए फैंस का मानना है कि जाह्नवी और शिखर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+