Janhvi Kapoor इस जगह कर रही हैं शादी का प्लान, दूल्हे की ड्रेस का किया खुलासा, कहा- 'मैं और मेरा पति...'

Janhvi Kapoor Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह काफी समय से शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार पार्टीज और मंदिरों में साथ देखा गया है।

जाह्नवी कपूर हाल ही में अजय देवगन की फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने नेकलेस से खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, जाह्नवी के नेकलेस में 'शिखू' लिखा था। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्लान पर बात की थी।

Janhvi Kapoor

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने साल 2021 में ब्राइडल टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह की शादी करना चाहती हैं और अपने दूल्हे को किस लुक में देखना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरी शादी का प्लान हमेशा से ही क्लियर था और मैं तिरुपति में शादी करना चाहती हूं। जो कि काफी अच्छे से होगी।'

जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि वह अपनी शादी में किस तरह का लुक कैरी करेंगी। एक्ट्रेस ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि, 'मुझे पता है कि मैं क्या पहनूंगी - एक सोने की ज़री वाली कांजीवरम साड़ी; और मैं मेरे बालों में ढेर सारा मोगरा होगा। वहीं मेरा होने वाले पति लुंगी पहनेंगे। हम शादी की सारी रस्में होने के बाद केले के पत्ते में खाना खाएंगे। मैं तिरुपति मंदिर अक्सर जाती रहती हूं इसलिए वहां उससे शादी करना चाहूंगी जिससे मैं बेहद प्यार करती हूं। मुझे ज्यादा बड़ी शादियां पसंद नहीं हैं।'

बता दें कि, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया बचपन के दोस्त हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कॉफ़ी विद करण के एक एपिसोड के दौरान, जान्हवी ने बताया था कि बॉयफ्रेंड शिखर को प्यार से ​​'शीखू' बुलाती हैं। उनका नंबर स्पीड-डायल लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा इस सूचि में पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर का भी नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+