बहुत अजीब लगा था... सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रही जाह्नवी कपूर ने ऐसा क्यों कहा? ब्वॉयफ्रेंड के बाद दिया ये बयान
Jahnvi Kapoor: जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस की लव लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। कई बार फैंस जानने तो बेताब रहते हैं कि जाह्नवी किसे डेट कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। अब जाह्नवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर ऐसा कुछ कहा, जो काफी हैरत भरा है।
जाह्नवी ने कही ये बात
जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काफी शानदार काम किया है और ये बात आप ट्रेलर में साफतौर पर देख सकते हैं। अब हाल ही में जाह्नवी ने फिल्म को लेकर ही अपना शॉकिंग एक्सपीरियंस साझा किया है।

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें 2 सालों तक ट्रेनिंग करनी पड़ी। जब एक्ट्रेस पीछे मुड़कर देखती हैं तो बहुत अजीब लगता है। वो अलग-अलग शेप्स और चीजें नजर आती हैं। मगर साथ ही मुझे साहस, डेडीकेशन ही याद आता है।
ब्वॉयफ्रेंड को लेकर क्या बोलीं जाह्नवी?
बोनी कपूर की बेटी के बारे में ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि वे शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के रिलेशनशिप का खुलासा कुछ ही वक्त पहले हुआ था। बीते दिनों जाह्नवी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और लव लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा है। जाह्नवी ने बताया था कि शिखर उनके साथ कबसे हैं।
जाह्नवी बताती हैं कि जब वे 15-16 साल की थीं, तो उन्होंने किसी और को अपना सहारा बना लिया था। एक्ट्रेस बताती हैं कि उनके पेरेंट्स ने उनका बहुत साथ दिया है। वहीं शिखर के बारे में भी बात करते हुए उन्होंने बताया कि शिखर ने भी उनका काफी साथ दिया।
एक्ट्रेस ने मिर्ची प्लस से बातचीत में इस बात को साफ किया कि काफी पहले ही प्यार की एंट्री उनकी जिंदगी में हो गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जाह्नवी की जिंदगी में शिखर कोई नए मेहमान नहीं हैं बल्कि एक्ट्रेस की जिंदगी में वो पिछले 15-16 सालों से हैं। एक्ट्रेस ने खुद इंटरव्यू में ये बात बोली है।












Click it and Unblock the Notifications