Janhvi kapoor Health Update: कैसी है जाह्नवी की तबीयत? बोनी कपूर ने बताया बेटी का हाल
Janhvi Kapoor Health: हाल ही में जाह्नवी कपूर को लेकर परेशान करने वाली खबर आई कि उनकी तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि अभिनेत्री को फूड पॉइजनिंग हुई है। अब जाह्नवी के पापा बोनी कपूर ने एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।
ETimes से बातचीत में बोनी कपूर ने कहा कि जाह्नवी कपूर अगले 1-2 दिनों तक अस्पताल में ही रहने वाली हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की कंडीशन के बारे में और जानकारी आना बाकी है।

बताते चलें कि इससे पहले जाह्नवी कपूर को अंबानी परिवार के फंक्शन में देखा गया था। एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग शादी में एंट्री ली थी। एक्ट्रेस ने इस पूरे फंक्शन में जबरदस्त लाइमलाइट लूटी। जाह्नवी कपूर की तस्वीरें शादी से खूब वायरल हुई थीं, जिनपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे थे।
जाह्नवी कपूर और राधिका मर्चेंट काफी अच्छे दोस्त भी हैं। एक्ट्रेस ने राधिका-अनंत की शादी में काफी शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी। एक्ट्रेस का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था। वहीं फंक्शन में जाह्नवी ने अपने हर लुक से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज यहां जमकर वायरल हुए।
बताते चलें कि कल यानी 18 जुलाई को जाह्नवी कपूर की तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें साउथ मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए थे। फैंस जाह्नवी के जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications