तो ये हैं जाह्नवी कपूर की होने वाली सासू मां, बॉयफ्रेंड की मां के साथ किए बप्पा के दर्शन, वीडियो हुआ वायरल
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ समय से जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। वहीं अब खबर है कि जाह्नवी अपनी होने वाली सास यानी शिखर पहाड़ियां की मां के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची थीं।
धार्मिक हो गई हैं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर का ट्रेडिशनल अवतार फैंस को आए दिन देखने को मिलता रहता है। वहीं जाह्नवी कपूर ने खुद बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी की मौत के बाद से एक्ट्रेस काफी धार्मिक हो गई हैं और अक्सर पूजा पाठ के लिए मंदिर जाती रहती हैं।

शिखर पहाड़िया की मां के साथ नजर आईं जाह्नवी
मंदिर में जाह्नवी कपूर का एकदम सिंपल सा लुक देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ गुड़ी पड़वा के मौके पर भी हुआ था। जाह्नवी कपूर गुड़ी पड़वा के मौके पर बप्पा के दर्शन करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गई थीं। जानकारी के अनुसार इस बार वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां यानी अपनी होने वाली सास के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची थीं।
नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं जाह्नवी
सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर से जाह्नवी कपूर की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। जाह्नवी कपूर गुड़ी पड़वा के दिन सुबह-सुबह नंगे पैर सिद्धिविनायक गई थीं। जाह्नवी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी इस दौरान शिखर पहाड़िया की मां का हाथ पकड़कर चलती नजर आ रही हैं।
पापा की फिल्म मैदान के लिए की प्रार्थना
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर की फिल्म मैदान आगामी 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। पापा बोनी कपूर की फिल्म की सक्सेस के लिए जाह्नवी कपूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी ने बेबी पिंक कलर का सूट पहना हुआ था।
'मैदान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर गत 9 अप्रैल 2024 की रात को पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहां पर उनके कस्टामइज्ड नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल इस नेकलेस पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ था।
शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं जाह्नवी
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं और एक्ट्रेस की नेकलेस पर भी यही लिखा हुआ था। ये देखकर फैंस ने दावा किया कि उन्होंने अपना रिलेशनशिप अब कंफर्म कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications