क्या शादी से पहले ही पैदा हो गई थीं जाह्नवी कपूर? या फिर है कोई दूसरा गोलमाल? ऐसे सामने आया सच

Sridevi and Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया था। श्रीदेवी की मौत के बाद उनके बारे में लोग कई तरह की बातें करने लगे थे। यहां तक कि श्रीदेवी की पहली प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई थी।

क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी?
आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की पहली प्रेग्नेंसी को लेकर आज तक कई तरह के दावे किए जाते हैं। कहा जाता है कि शादी से पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रीदेवी ने शादी से पहले ही जाह्नवी को जन्म भी दे दिया था।

Janhvi Kapoor

26 साल बाद बोनी कपूर ने बताई सच्चाई
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने 26 साल बाद अपनी पत्नी की पहली प्रेग्नेंसी और जाह्नवी कपूर के जन्म को लेकर लोगों के सामने खुलकर कई बातें बताई हैं। कुछ दिनों पहले ही बोनी कपूर ने यूट्यूबर रोहन दुआ के साथ बात करते हुए अपनी पत्नी श्रीदेवी और बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को लेकर कई राज खोले थे।

1996 में ही हो गई थी बोनी और श्रीदेवी की शादी
उस इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था- मेरी दूसरी शादी श्रीदेवी के साथ साल 1996 में शिरडी में हो गई थी। ये शादी हमने सबसे छुपके की थी। हमने 2 जून 1996 में शादी कर ली थी। ये बात हमने किसी को नहीं बताई थी। हम शादी करने के बाद भी अलग अलग ही रहते थे ताकि लोगों को हम पर बिल्कुल शक न हो।

समाज को दिखाने के लिए दोबारा की थी शादी
बोनी कपूर ने आगे कहा था- मैंने और श्रीदेवी ने शादी के बाद अपनी पहली रात शिरडी में ही बिताई थी। उस समय श्रीदेवी प्रेग्नेंट नहीं थी। ये सब झूठी बात है कि शादी से पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन जब जनवरी 1997 में श्रीदेवी का बेबी बंप दिखने लगा और उनकी प्रेग्नेंसी की बात सामने आने लगी तो हमें अपनी शादी को सार्वजनिक करना पड़ा। हमें लोगों को बताना पड़ा की हम एक शादीशुदा कपल हैं।

मार्च 1997 में हुआ था जाह्नवी कपूर का जन्म
बोनी कपूर ने कहा था- इसके बाद मैंने और श्रीदेवी ने जनवरी 1997 में सार्वजनिक रूप से शादी कर ली थी। वहीं मार्च 1997 में जाह्नवी का जन्म हुआ था। यही वजह है कि कई लोग ये मानते हैं कि श्रीदेवी मुझसे शादी करने से पहले ही जाह्नवी के साथ प्रेग्नेंट थीं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। हमारी शादी बहुत पहले ही हो चुकी थी। शादी के बाद ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हुई थीं और जाह्नवी का जन्म भी बिल्कुल सही समय पर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+