जाह्नवी कपूर की बोल्ड ड्रेस ने उन्हें किया शर्मिंदा, लोगों ने कहा- उर्फी की तरह बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

Janhvi Kapoor Viral Video: अपने फैशन और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वालीं जाह्नवी कपूर अपने लेटेस्ट ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह इस समय फिल्म 'मिली' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। जाह्नवी कपूर कई जगहों पर फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल हो रही हैं। जाह्नवी कपूर इन प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल होने के लिए कई तरह का फैशनेबल ड्रेसेस कैरी कर रही हैं। अक्सर अपने फैशन और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वालीं जाह्नवी कपूर अपने लेटेस्ट ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

'बिग बॉस 16' में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

'बिग बॉस 16' में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट अवतार ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि आज यानी 4 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक्टर सनी कौशल के साथ अपनी फिल्म 'मिली' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगी। वह फिल्म के लीड हीरो के साथ बिग बॉस के घर पर जाएंगी और वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती करेंगी।

बोल्ड ड्रेस में जाह्नवी हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

बोल्ड ड्रेस में जाह्नवी हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

इस प्रमोशनल इवेंट के लिए जाह्नवी कपूर ने एक ब्लू थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन, ये ड्रेस पहनना उनके लिए भारी पड़ गया। इस ड्रेस में जाह्नवी कपूर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं। हालांकि इस बोल्ड ड्रेस में जाह्नवी को ऊप्स मोमेंट का भी शिकार होना पड़ा। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

जाह्नवी की बोल्ड ड्रेस पर उठे सवाल

जाह्नवी की बोल्ड ड्रेस पर उठे सवाल

इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग जाह्नवी कपूर के इस बोल्ड लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके ड्रेस पर सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो जाह्नवी कपूर के इस बोल्ड लुक की तुलना उर्फी जावेद से की है। लोगों की मानें तो जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को फॉलो करने लगी हैं। लोगों का कहना है कि जाह्नवी ने उर्फी के जैसा फैशन अपनाया है।

लोगों ने उर्फी जावेद से कर दी तुलना

लोगों ने उर्फी जावेद से कर दी तुलना

वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर की ड्रेस में जगह जगह बड़े बड़े सेफ्टी पिन्स लगे हुए थे। जाह्नवी की इस ड्रेस को देखकर लोगों ने उनकी तुलना सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद के साथ की। एक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- जाह्नवी को उर्फी की हवा लग गई है। आज पिन लगाया है कल ब्लेड और कांच की बनी ड्रेस भी पहन लेंगी। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- उर्फी से सजेशन तो नहीं मांग लिया जाह्नवी जी ने।

बोल्ड ड्रेस में जाह्नवी हुईं असहज

बोल्ड ड्रेस में जाह्नवी हुईं असहज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर बार बार अपनी बोल्ड ड्रेस को ठीक करने में लगी हैं। उन्हें देखकर साफ लग रहा है कि वह इस ड्रेस में असहज महसूस कर रही हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ साथ सनी कौशल और मनोज पहवा भी मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+