Jaideep Ahlawat का डांस देख भूलेंगे विक्की कौशल का 'तौबा-तौबा', मिनटों में वायरल हुए 'हाथीराम'
Jaideep Ahlawat Dance: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग और तेज तर्रार आवाज का जादू चलाने वाले एक्टर जयदीप अहलावत इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि इस बार उन्होंने अपने अभिनय से नहीं बल्कि अपनी डांसिंक स्किल्स से लोगों का दिल जीत लिया है।
जयदीप अहलावत की हो रही है तारीफ
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दोनों सीजन में एक्टर जयदीप अहलावत ने पुलिस इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।

गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं जयदीप अहलावत
फिलहाल जयदीप अहलावत अचानक ही गूगल पर ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल इसकी वजह, उनका और सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वेल थीफ' का गाना 'जादू' है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म आगामी 25 अप्रैल 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
'जादू' गाने पर जयदीप अहलावत का दमदार डांस
फिल्म के गाने 'जादू' में सैफ अली खान और निकिता दत्ता के साथ जयदीप अहलावत भी डांस करते नजर आ रहे हैं। लोगों को इन तीनों में जयदीप अहलावत का डांस खूब पसंद आ रहा है। लोगों की मानें तो वह बहुत ही अच्छा डांस कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स को देख आप विक्की कौशल के 'तौबा-तौबा' गाने के डांस स्टेप्स को भूल जाएंगे।
लोगों ने जयदीप अहलावत पर ऐसे लुटाया प्यार
-फिल्म 'ज्वेल थीफ' का गाना जादू जैसे ही रिलीज हुआ वैसे ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के डांस को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग जयदीप अहलावत पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
-लोगों ने इस गाने के वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं। साथ ही लोगों को जयदीप अहलावत की फिजिक पर भी काफी प्यार आ रहा है। एक्टर ने इस फिल्म के लिए बॉडी को फिट बना लिया है। बॉडी पर की गई मेहनत साफ झलक रही है।












Click it and Unblock the Notifications