'ये आखिरी काम होगा जो मैं करूंगा...' दिशा संग बेटे टाइगर के ब्रेकअप पर ऐसा क्यों बोले जैकी श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब सोशल मीडिया पर कपल के ब्रेकअप की खबरें वायरल हुईं। अब इन खबरों पर टाइगर के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ का रिएक्शन सामने आया है।
मुंबई, 28 जुलाई: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा, जब खबर आई कि कपल ने अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। ऐसे में कपल के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि, कपल के फैंस के लिए ये शॉकिंग न्यूज किसी सदमे से कम नहीं है। अब इस पूरे मामले को लेकर टाइगर श्रॉफ के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ का बयान सामने आया है।

कपल ने फैंस को किया निराश
बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार टाइगर-दिशा ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया है। अब तकरीबन 6 साल बाद कपल के अलग होने के फैसले ने फैंस को काफी निराश किया है। कपल के सेपरेट होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी है।

क्या बोले जैकी श्रॉफ?
ऐसे में कपल के ब्रेकअप की खबरों को लेकर जैकी श्रॉफ की रिएक्शन सामने आया है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा कि दिशा और टाइगर हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं और आगे भी रहेंगे। मैंने उन्हें हमेशा बाहर जाते और हैंगआउट करते हुए देखा है। ये इसलिए नहीं है कि मैं अपने बेटे की लव लाइफ को ट्रैक करता हूं। उसकी प्राइवेसी में झांकना आखिरी चीज होगी जो मैं करना चाहूंगा। मुझे लगता है कि वे अच्छे दोस्त हैं और काम के अलावा एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं।

बेटे के ब्रेकअप पर बोली ये बात
जैकी श्रॉफ आगे कहते हैं कि ये उनकी (टाइगर-दिशा) निजी जिंदगी है और इसके बारे में फैसला भी उन्हें ही लेना है। वे आगे कहते हैं कि ये उनपर है कि वे साथ रहना चाहते हैं या नहीं। एक दूसरे के साथ कंपैटिबल हैं या नहीं। ये उनकी लव स्टोरी है। ठीक ऐसे ही जैसे मेरी और मेरी पत्नी की लव स्टोरी है।

लंबे समय से साथ था कपल
बताते चलें कि दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ की मां और उनकी बहन के साथ भी अच्छा-खासा बॉन्ड शेयर करती हैं। खबर है कि कपल पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन पिछले 1 साल से उनके बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

ऑफिशियल नहीं था रिश्ता
टाइगर और दिशा को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, कपल ने कभी भी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया कि दोनों साथ हैं। फैंस अकसर दोनों के रिलेशनशिप के कयास ही लगाकर रखते थे। अब खबरों के मुताबिक 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

6 महीने से नहीं हुए साथ स्पॉट
तकरीबन 6 महीने से कपल एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, जिस तरह दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए गए, ठीक उसी तरह अलग होने के भी रूमर्स ही हैं। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर फैलती कपल के सेपरेशन की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है।

सवालों के घेरे में है रिलेशनशिप
'हिंदुस्तान टाइम्स' की खबर के मुताबिक कपल के ब्रेकअप की खबरों पर अभी भी सवाल है। हालांकि, ये क्लीयर है कि दोनों सिंगल ही हैं। जैकी श्रॉफ ने भी बेटे के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर क्लीयर बयान नहीं दिया है। उनका तो कहना है कि वे अपने बेटे की पर्सनल लाइफ में नहीं झांकते।

इस फिल्म में दिखेंगी दिशा
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम दिखाई देंगे। फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट
वहीं टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही फिल्म स्क्रू ढीला में नजर आएंगे। इसके अलावा गणपत जैसी फिल्म भी एक्टर की पाइपलाइन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications