आलिया को पहली विदेशी एक्ट्रेस से मिली शादी की बधाई, हॉलीवुड में इसी एक्ट्रेस के साथ होगा डेब्यू

मुंबई, अप्रैल 16। हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाईयां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने आलिया-रणबीर को शादी की बधाई दी है। ऐसे में इस जोड़े को हॉलीवुड से भी बधाई मिली है। इजरायल की एक्ट्रेस गल गडोट ने आलिया और रणबीर को शादी की बधाई दी है। गल गडोट ने आलिया की मेहंदी फंक्शन की एक फोटो पर कॉमेंट किया है। आपको बता दें कि आलिया और गल गडोट बहुत जल्द एकसाथ एक फिल्म में नजर आएंगे।

गल गडोट की बधाई से आलिया के फैंस खुश

गल गडोट की बधाई से आलिया के फैंस खुश

आपको बता दें कि मेहंदी के फंक्शन वाली एक फोटो आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिस पर गल गडोट ने कॉमेंट कर आलिया को बधाई दी। साथ ही में हार्ट वाला इमोजी भी पोस्ट किया। आलिया को हॉलीवुड से बधाई मिलने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और गडोट का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

गल के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी आलिया

गल के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी आलिया

आपको बता दें कि गल गडोट और आलिया भट्ट बहुत जल्द एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। आलिया भट्ट का यह प्रोजेक्ट हॉलीवुड में उनका डेब्यू कराएगा। आलिया इस प्रोजेक्ट में वंडर वुमन गल गडोट के साथ काम करेंगी, जो कि एक जासूसी वाली फिल्म होगी। फिल्म का नाम हार्ट ऑफ स्टोन है, जिसे टॉम हार्पर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया के साथ जैमी डोर्नन नजर आने वाले हैं।

2 दिन पहले ही की है आलिया-रणबीर ने शादी

2 दिन पहले ही की है आलिया-रणबीर ने शादी

आलिया भट्ट ने 2 दिन पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर के साथ शादी की है। काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी हुई थीं, लेकिन दोनों के परिवार की ओर से शादी से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। शादी समारोह पूरी गोपनीयता के साथ आयोजित किया गया था। शादी समारोह में दोनों फैमिली के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी होने के बाद अब इस जोड़ी के दो ग्रैंड रिसेप्शन होंगे।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने अपनी शादी में तोड़ी एक और रस्म, इस खास वजह से नहीं पहना चूड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+