शादी के 6 साल बाद पेरेंटस बने इशिता दत्ता और वत्सल सेठ, एक्टर ने दिखाई बेटे की पहली झलक, देखें तस्वीर
Ishita Dutta Baby Boy Photo: मशहूर एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ पेरेंट्स बन चुके हैं। 19 जुलाई 2023 को कपल ने नन्हें मेहमान का स्वागत किया। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। इस बीच कपल ने अपने लाडले बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की।
वत्सल सेठ ने दिखाई बेटे की पहली झलक
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने गुरूवार को अस्पताल से अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में इशिता बेड पर बेटे को गोद लिए नजर आ रही हैं। वहीं वत्सल स्माइल के साथ अपनी पत्नी और प्यारे से बेटे के साथ पोज देते हुए दिखे। हालांकि एक्टर ने तस्वीर में अपने बेटे का चेहरा छिपाया हुआ है। एक्टर ने उसके चेहरे पर रेज कलर का हार्ट लगाया है।

फैंस दे रहे बधाईंया
इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर की वत्सल सेठ ने कैप्शन पर लिखा, "हमे एक बेबी से ब्लेस हुए हैं। प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।" इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि इशिता और वत्सल अपनी शादी के 6 साल बाद पेरेंटस बने हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट साल 2023 की शुरूआत में की थी।
शादी को हुए 6 साल
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 28 नवंबर 2017 को शादी की थी। दोनों की दोस्ती एक टीवी सीरियल से हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए। जहां इशिता दत्ता को फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया था। वहीं वत्सल सेठ ने फिलहाल लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। हालांकि दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी रोमांटिक फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications