शादी के 14 साल बाद ईशा कोप्पिकर ने पति टिम्मी नारंग से लिया तलाक, 9 साल की बेटी के साथ छोड़ा घर
Isha Koppikar Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ईशा कोप्पिकर अपने पति टिम्मी नारंग से अलग हो चुकी हैं। कपल ने शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा और टिम्मी ने नवंबर 2023 में ही तलाक ले लिया था।
शादी के 14 साल बाद पति से अलग हुईं ईशा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तलाक लेने के बाद ईशा कोप्पिकर ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ अपने एक्स पति टिम्मी का घर छोड़ दिया है। ईशा और टिम्मी के रिश्ते पर बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि ईशआ और उनके एक्स पति टिम्मी कम्पैटिबिलिटी मुद्दों की वजह से अलग हो गए हैं।

ईशा ने बेटी के साथ छोड़ा एक्स पति का घर
सूत्र ने बताया था कि अलग होने से पहले कपल ने अपनी शादी को बचाने की हर संभव कोशिश की थी लेकिन दोनों सफल नहीं हो पाए। फिलहाल ईशा ने अपने एक्स पति का घर छोड़ दिया है और वह अपनी बेटी के साथ मुंबई में अलग रह रही हैं।
साल 2009 में ईशा ने टिम्मी से की थी शादी
ईशा कोप्पिकर ने एबीपी से बात करते हुए कहा- अभी मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है। फिलहाल मुझे अपनी प्राइवेसी चाहिए। उम्मीद है कि आप भी इसका ख्याल रखेंगे। आपको बता दें कि ईशा कोप्पिकर ने टिम्मी उर्फ रोहित नारंग से नंवबर 2009 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।
इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं ईशा कोप्पिकर
आपको बता दें कि ईशा कोप्पिकर को आखिरी बार तमिल फिल्म अयलान में देखा गया था। ईशा कोप्पिकर 'लव यू लोकतंत्र', 'अस्सी नब्बे पूरे सौ' और 'कवचा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में ईशा को फिल्म 'कंपनी' के गाने 'बचके तू रहना खल्लास' से पहचान मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications